फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News : vishesh gaeg scores 99.99 percentile in CAT Exam 2020

सुंदर पिचाई से प्रेरणा लेकर सोलन के विशेष गर्ग ने कैट में किया टॉप, युवाओं को दिए ये टिप्स

Mon, 04 Jan 2021 09:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, सोलन/हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन/हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 04 Jan 2021 09:33 PM IST
विज्ञापन
Himachal News : vishesh gaeg scores 99.99 percentile in CAT Exam 2020
माता-पिता के साथ विशेष गर्ग। - फोटो : अमर उजाला

कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) में हिमाचल प्रदेश के सोलन के विशेष गर्ग ने 99.99 पर्सेंटाइल अंक हासिल कर प्रदेश में टॉप किया है। विशेष ने सोलन के सेंट ल्यूक्स स्कूल से शुरुआती पढ़ाई की है। इसके बाद एनआईटी हमीरपुर से वर्ष 2019 में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में बीटेक की पढ़ाई की है। इससे पहले भी उन्होंने कैट में 99 पर्सेंटाइल अंक लिए हैं। वह हमेशा से प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहते थे। लेकिन सुंदर पिचाई और सत्य नडेला की सफलता की कहानियों ने उन्हें कैरियर की पसंद के रूप में प्रबंधन करने की ओर प्रेरित किया। विशेष गर्ग ने बतया कि उन्होंने कभी भी खुद पर परीक्षा का भार नहीं पड़ने दिया। उनका पूरा ध्यान अपने लक्ष्य की ओर केंद्रित रहा। वह पढ़ाई के दौरान आराम से म्यूजिक सुनकर और लंबी सैर से खुद को रिलैक्स करते हैं। विशेष अब इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में पढ़ाई करेंगे। उनकी इस सफलता से सोलन में उनके घर में खुशी का माहौल है। वह वर्तमान में बंगलूरू में एक सॉफ्टवेयर कंपनी में बतौर इंजीनियर कार्यरत हैं।

विज्ञापन


मूलत: उनका परिवार हरियाणा के कैथल जिले का रहने वाला है। पिछले लंबे समय से सोलन में रह रहे हैं। माता पूनम गर्ग सोलन के एक निजी स्कूल में अध्यापिका हैं। जबकि पिता नरेश गर्ग व्यवसायी हैं। कैट में 99.99 प्रतिशत अंक हासिल करने के साथ गर्ग अब मानते हैं कि वह अपने सपने को प्राप्त करने के करीब आ गए हैं। विशेष गर्ग ने बताया कि उन्होंने दूसरे प्रयास में यह सफलता पाई है। बीते वर्ष उनका स्कोर 99 था। इधर, एनआईटी हमीरपुर में उपलब्धि पर जश्न का माहौल है। एनआईटी हमीरपुर के निदेशक प्रो. ललित अवस्थी, रजिस्ट्रार प्रो. योगेश गुप्ता और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन विभाग के एचओडी प्रो. अशोक कुमार ने विशेष गर्ग को बधाई दी है। विशेष का एक छोटा भाई दिव्यम गर्ग हमीरपुर एनआईटी से बीटेक कर रहा है। 

विज्ञापन

युवाओं के लिए गर्ग ने दिए टिप्स

1. परीक्षा का दबाव ने लें, बस अपना ध्यान लक्ष्य पर केंद्रित रखें। 
2. अपने दिमाग को बिना किसी के दबाव के सर्वोत्तम उपयोग पर केंद्रित करें।
3. समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें। 
4. परीक्षा की तैयारी के लिए उन क्षेत्रों पर ज्यादा ध्यान दें, जिसमें कमजोर हैं। 
5. परीक्षा की तैयारी के लिए एक समय तय करें और इसे रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल करें। 

 

ऐसे किया विशेष गर्ग ने लक्ष्य संधान, म्यूजिक से किया रिलेक्स 

हर कोई नए साल का जश्न मना रहा है और इस मौके पर लोगों के चेहरों पर खुशी है। सोलन के छात्र विशेष गर्ग की खुशियों में चार चांद तब लग गए जब उनका कैट का वार्षिक परिणाम घोषित हुआ। विशेष ने बतया कि उन्होंने कभी भी खुद पर एग्जाम के प्रेशर को हावी नहीं होने दिया। बस अपना ध्यान लक्ष्य की और केंद्रित किया।उनका कहना है कि हम अपने मस्तिष्क को बिना किसी दबाव के सर्वोत्तम संभव अवस्था में उपयोग कर सकते हैं।

परीक्षा की तैयारी के लिए उन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया जिन्हें मैं जानता हूं कि मैं उनमें बहुत कमजोर था। समय का प्रबंधन विशेष के लिए काफी मुश्किल था। ऐसे समय में मैंने 12 घंटे तक काम किया। मेरा तैयारी का समय सप्ताहांत में निश्चित रूप से केंद्रित था। गर्ग ने कहा कि अध्ययन सामग्री आसानी से उपलब्ध है। लेकिन जो कोचिंग मेरे लिए मददगार थी वह लक्ष्य दृष्टिकोण थी। कोचिंग में शिक्षक मदद करते हैं। कैट 2020 के टॉपर विशेष गर्ग ने तनाव को हावी नहीं होने दिया। आराम से म्यूजिक बजाकर और लंबे वॉक से खुद को रिलेक्स किया।

विज्ञापन

तीसरी बार में आए अच्छे अंक : पारुल

हिमाचल प्रदेश के पालमपुर के रहने वाले पारुल आचार्य ने 99.8 पर्सेंटाइल अंक हासिल किए हैं। वह गुरुग्राम में एक कंपनी में जॉब करते हैं। उन्होंने कैट की परीक्षा में तीसरी बार शामिल होकर बेहतर अंक हासिल किए हैं। पेक से उन्होंने मैकेनिकल से बीटेक किया है। उन्होंने माउंट कॉर्मल स्कूल चंडीगढ़ से 12वीं पास की। उनका लक्ष्य आईआईएम कोलकाता में प्रवेश लेना है और फाइनेंस फील्ड में नौकरी करनी है। पिता तिलक आचार्य बेटे की सफलता पर खुश हैं। पारुल का कहना है कि कोरोना के कारण पढ़ाई का समय मिल गया। उन्होंने चंडीगढ़ एक कोचिंग संस्थान से ऑनलाइन कोचिंग ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed