{"_id":"5f6f27fc8ebc3e9b9774fa3b","slug":"himachal-news-president-award-to-volunteer-sumit-thakur","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति पुरस्कार से नवाजे मनाली के सुमित ठाकुर","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
राष्ट्रपति पुरस्कार से नवाजे मनाली के सुमित ठाकुर
Sat, 26 Sep 2020 06:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, मनाली (कुल्लू)
अमर उजाला नेटवर्क, मनाली (कुल्लू)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 26 Sep 2020 06:17 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
राजकीय महाविद्यालय हरिपुर (मनाली) में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी सुमित ठाकुर को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस पर दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में हुए समारोह में उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से यह पुरस्कार मिला। शुरू गांव के सुमित को यह पुरस्कार वर्ष 2018 व 2019 में बेहतरीन कार्यों के लिए दिया गया।
विज्ञापन
ब्यास नदी में आई बाढ़ में असहाय लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने, छात्राओं के लिए शौचालय निर्माण, टीकाकरण, पौधरोपण, स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर व युवाओं को प्रेरित करने में सुमित ने अहम भूमिका निभाई है। पुरस्कार के लिए सुमित प्रदेश से चयनित होने वाले एकमात्र स्वयंसेवी थे। प्राचार्य विपिन चंद्र राठौर, कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र ठाकुर ने सुमित को बधाई दी है।
विज्ञापन