{"_id":"601e459a8ebc3ed1b000297e","slug":"himachal-news-geeta-devi-score-68th-rank-in-net-jrf-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीता ने नेट जेआरएफ की परीक्षा में देशभर में हासिल किया 68वां रैंक","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
गीता ने नेट जेआरएफ की परीक्षा में देशभर में हासिल किया 68वां रैंक
Sat, 06 Feb 2021 01:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 06 Feb 2021 01:02 PM IST
विज्ञापन
PIC
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट के भदरोता क्षेत्र की बेटी गीता देवी ने जूनियर रिसर्च फैलोशिप (नेट जेआरएफ) की परीक्षा में देशभर में 68वां रैंक हासिल किया है। वे अभी पीएचडी कर रही हैं। गीता देवी पुत्री प्रताप चंद शर्मा गांव बैरा पिंगला की रहने वाली है। गीता के पिता किसान हैं। सीमित साधनों के चलते बेटी ने यह मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन
गीता की प्रारंभिक शिक्षा राजकीय उच्च पाठशाला पिंगला तथा बारहवीं की पढ़ाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थौना से हुई है। इसके बाद बीएससी की पढ़ाई डिग्री कॉलेज सरकाघाट से प्रथम श्रेणी में पास की है। बाद में एमएससी मैथ हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से और 2017 में एमफिल आरपी शर्मा के सानिध्य में 2018 में की है।
विज्ञापन
गीता ने 2018 में राज्य पात्रता परीक्षा पास की। गीता ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और अपने गुरु भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता सुरेंद्र शर्मा को दिया है। गीता को जिला परिषद सदस्य चंद्र मोहन शर्मा तथा रिस्सा के सामाजिक कार्यकर्ता सुनील कुमार शर्मा ने शुभकामनाएं दी है।
विज्ञापन