फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: excise and taxation inspector Rajat Guleria Success story

गरीबी की बेड़ियां तोड़ एक्साइज एंड टैक्सेशन इंस्पेक्टर बने रजत

Sun, 24 Jan 2021 08:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 24 Jan 2021 08:05 PM IST
विज्ञापन
Himachal News: excise and taxation inspector Rajat Guleria Success story
रजत गुलेरिया - फोटो : अमर उजाला

लोक सेवा आयोग ने शनिवार को अलाइड सर्विसेज के परिणाम घोषित कर दिए। इसमें नगरोटा सूरियां के रजत गुलेरिया का एक्साइज एंड टैक्सेशन इंस्पेक्टर (ईटीआई) का पद हासिल कर इलाके का नाम रोशन किया है। इससे पहले तीन बार इन्होंने प्रारंभिक परीक्षा पास की, लेकिन अंतिम चयन नहीं होता था। रजत ने चौथे प्रयास में सफलता हासिल की है।

विज्ञापन


रजत बेहद सामान्य परिवार से संबंध रखते हैं। इनके पिता घर के पास दुकान चलाते हैं और माता गृहिणी हैं। परिवार में कोई भी सरकारी नौकरी में नहीं है। 2016 में धर्मशाला कॉलेज में बीएससी करने के बाद जिला पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू की।
विज्ञापन


इसके साथ इग्नू से एमए राजनीति शास्त्र की पढ़ाई की। रजत सुबह छह से शाम के सात बजे तक जिला पुस्तकालय में अध्ययन करते थे। पिछले वर्ष इनका पटवारी पद के लिए चयन हुआ था। इस दौरान भी इन्होंने अपनी पढ़ाई रुकने नहीं दी। ट्रेनिंग के साथ अतिरिक्त समय इन्होंने पढ़ाई में लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी का नतीजा है कि आज वह इस मुकाम पर पहुंचे। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने माता-पिता, भाई और अपने दोस्तों को दिया है। रजत ने बताया कि अगर आपका लक्ष्य स्पष्ट है, तो सफलता आपको मिलकर ही रहेगी। फिर हो सकता है कि उसमें थोड़ा समय लग जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed