{"_id":"6134fe278ebc3e679d6d1bfe","slug":"himachal-mandi-news-nelson-mandela-nobel-peace-award-2021-to-sukhdev-thakur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: मंडी के सुखदेव को नेल्सन मंडेला नोबेल पीस अवार्ड","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
हिमाचल: मंडी के सुखदेव को नेल्सन मंडेला नोबेल पीस अवार्ड
Sun, 05 Sep 2021 10:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी (सोलन)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 05 Sep 2021 10:58 PM IST
सार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने नेल्सन मंडेला नोबेल पीस अवार्डी सुखदेव ठाकुर को फोन पर बधाई दी। भविष्य में भी इस प्रकार युवाओं के जीवन में क्रांति लाने के लिए हरसंभव प्रयास करने की बात की।
विज्ञापन
नेल्सन मंडेला नोबेल पीस अवार्ड से सम्मानित सुखदेव ठाकुर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औद्योगिक नगरी बद्दी में काफी अरसे से सामाजिक कार्यों में अग्रणी एवं प्रदेश में आधुनिक और डिजिटल क्रांति लाने के लिए मंडी के सुखदेव ठाकुर को नेल्सन मंडेला नोबेल पीस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। गुजरात में वर्ष 2021 के नेल्सन मंडेला नोबेल पुरस्कार में उन्हें डॉक्टरेट की उपाधि भी दी गई। मंडी के धर्मपुर के एक छोटे से गांव काउंसल में जन्मे सुखदेव ठाकुर का बचपन काफी कठिनाइयों से गुजरा। वह लंबे समय से बद्दी में रहते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि महज चार वर्ष की आयु में पिता का देहांत हो गया। उनका परिवार गंभीर आर्थिक संकट से गुजरा। इसके चलते पढ़ाई बीच में छोड़नी पड़ी। परिवार की आजीविका चलाने के लिए छोटी उम्र में घर छोड़कर मंडी शहर में किसी दुकान में काम करना पड़ा। उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और दुकान में काम करने के साथ पढ़ाई जारी रखी। मंडी कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की। सुखदेव ठाकुर ने बताया कि आधुनिक और डिजिटल युग में बड़ा अहम योगदान कर बहुत बड़ा मुकाम हासिल कर लिया। हिमाचल प्रदेश में वे हजारों युवाओं का प्रेरणा स्रोत बन गए।
विज्ञापन
सीएम जयराम, उद्योग मंत्री बिक्रम ने दी बधाई
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने नेल्सन मंडेला नोबेल पीस अवार्डी सुखदेव ठाकुर को फोन पर बधाई दी। भविष्य में भी इस प्रकार युवाओं के जीवन में क्रांति लाने के लिए हरसंभव प्रयास करने की बात की। दून के पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी, प्रदेश कांग्रेस महासचिव मदन लाल चौधरी, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष धर्मपाल चौहान, पवन कुमार पूर्व सैनिक, दीपक कुमार, संजीव कुमार समेत अन्य लोगों ने भी उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन