फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Lovjung Yeshe of Spiti recruited as Soldier in the army and now becomes lieutenant

हिमाचल: सेना में सिपाही भर्ती हुए स्पीति के लोवजंग येशे बने लेफ्टिनेंट

Sat, 12 Dec 2020 10:05 AM IST
Krishan Singh दिनेश जस्पा, अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
दिनेश जस्पा, अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 12 Dec 2020 10:05 AM IST
विज्ञापन
Himachal: Lovjung Yeshe of Spiti recruited as Soldier in the army and now becomes lieutenant
लोवजंग येशे - फोटो : अमर उजाला

सेना में बतौर सिपाही भर्ती हुए शीत मरुस्थल स्पीति के लोवजंग येशे लेफ्टिनेंट बन गए हैं। कुछ कर गुजरने के जज्बे ने लोवजंग को इस मुकाम तक पहुंचाया है। लोवजंग येशे शनिवार को भारतीय सेना अकादमी देहरादून में पासिंग आउट परेड में शामिल होंगे। परेड में उनकी माता दिकित अंगमो, पत्नी मेंतोक डोलमा और मुनसेलिंग स्कूल के निदेशक टशी नमज्ञाल भी शिरकत करेंगे। 13 जनवरी 1996 को स्पीति के किब्बर गांव में जन्में लोवजंग येशे ने दसवीं तक की पढ़ाई स्पीति चिल्ड्रन होम स्कूल मुनसेलिंग में हुई।

विज्ञापन


जमा एक और दो की पढ़ाई कांगड़ा वैली पब्लिक स्कूल धर्मशाला में करने के बाद वह भारतीय सेना में सिपाही के पद पर भर्ती हुए। इस बीच उन्होंने आगे की पढ़ाई जारी रखते हुए आज वह इस मुकाम पर पहुंचे हैं। बचपन से ही देश सेवा करने की मन में ठानी थी। मुनसेलिंग स्कूल के निदेशक टशी नमज्ञाल ने बताया कि लोवजंग येशे को बचपन से ही सेना में जाने का शौक था। नमज्ञाल ने दावा किया कि येशे ने पहला भारतीय सेना अधिकारी बनकर स्पीति का नाम रोशन किया है। तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा ने लोवजंग येशे को बधाई दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed