फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिलाओं की खूबसूरती में चार चांद लगाएंगी सब्जियों से तैयार लिपस्टिक

Wed, 01 Jan 2020 12:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर विनोद राणा, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
विनोद राणा, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 01 Jan 2020 12:41 PM IST
विज्ञापन
Herbal Lipstick made by CSIR IHBT Palampur in Kangra Himachal Pradesh
सांकेतिक तस्वीर

महिलाओं की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए सीएसआईआर-आईएचबीटी (हिमालय जैव संपदा प्रौद्योगिकी) संस्थान पालमपुर ने सब्जियों से तीन रंगों की नेचुरल और हर्बल लिपस्टिक तैयार की है। काली पत्ता गोभी, चुकंदर, काली गाजर आदि से तैयार ये लिपस्टिक मैरून, लाल और बैंगनी रंग की होंगी। ये काफी सस्ती होंगी और संस्थान इन्हें जल्द बाजार में उतारने की तैयारी कर रहा है।

Herbal Lipstick made by CSIR IHBT Palampur in Kangra Himachal Pradesh

दरअसल, सामान्य लिपस्टिक में लेड होता है, जो एक न्यूरोटॉक्सिन होता है और इससे कई परेशानियां हो सकती हैं। हालांकि, सभी लिपस्टिक में लेड नहीं होता, लेकिन सेहत के नुकसान की आशंका बनी रहती है। अब प्राकृतिक लिपस्टिक से महिलाओं को कोई भी परेशानी नहीं होगी।

Herbal Lipstick made by CSIR IHBT Palampur in Kangra Himachal Pradesh

आईएचबीटी पालमपुर के मुताबिक केमिकल रहित बनने वाली इस लिपस्टिक से कोई साइड इफेक्ट नहीं होगा। यह पूरी तरह प्राकृतिक होगी। आधुनिक सौंदर्य प्रसाधनों के जगत में यह लिपस्टिक अन्य को मात दे सके, इसके लिए आईएचबीटी की खरीदारों से बात चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Herbal Lipstick made by CSIR IHBT Palampur in Kangra Himachal Pradesh

आईएचबीटी के निदेशक डॉ. संजय कुमार ने कहा कि सीएसआईआर-आईएचबीटी संस्थान ने हरी सब्जियों से लिपस्टिक की तकनीक तैयार कर ली है। यह प्राकृतिक तरीके से बनी है। इसे लगाने से कोई हानि नहीं होगी। उन्होंने कहा कि आईएचबीटी जल्द इसे बाजार में उतारने के लिए प्रयास कर रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed