फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Fourth National Men's Boxing Championship begins in Baddi himachal

बद्दी में चौथी राष्ट्रीय पुरुष बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आगाज, सात दिन तक बरसेंगे मुक्के

Fri, 04 Oct 2019 08:15 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 04 Oct 2019 08:15 PM IST
विज्ञापन
Fourth National Men's Boxing Championship begins in Baddi himachal
बद्दी में चौथी राष्ट्रीय पुरुष बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आगाज - फोटो : अमर उजाला

देश के कोने-कोने से आए मुक्केबाज बद्दी में अपने पंच लगाकर टोक्यो में होने वाले ओलंपिक गेम की क्वालिफाईंग चैंपियनशिप का हिस्सा बनेंगे। भारतीय बॉक्सिंग संघ की ओर से बद्दी में आयोजित करवाई जा रही चौथी राष्ट्रीय पुरुष बॉक्सिंग चैंपियनशिप सात दिनों तक चलेगी, जहां पर मुक्केबाज अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस चैंपियनशिप में 38 टीमों के करीब 450 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

विज्ञापन


 प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया, जबकि समापन समारोह में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे। हिमाचल प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश भंडारी ने बताया कि बद्दी यूनिवर्सिटी में 10 अक्तूबर तक राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सेना, रेलवे, हरियाणा, पंजाब, असम, मणिपुर, दिल्ली समेत देशभर की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भारत का नाम ओलंपिक, एशिया और कॉमनवेल्थ गेम्स में रोशन करने वाले देश के नामी बॉक्सर यहां अपना जौहर दिखाने उतरे हैं। तीन सत्र में आयोजित किए जा रहे मुकाबलों के लिए दो रिंग बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान भारतीय बॉक्सिंग संघ के चयनकर्ता मौजूद रहेंगे और भारतीय टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। यहां से चयनित किए गए खिलाड़ी टोक्यो में होने वाले ओलंपिक गेम्स के लिए क्वालिफाइंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले सत्र में इन खिलाड़ियों ने हासिल की जीत

मुक्केबाजी चैंपियनशिप के चौथे संस्करण के प्रथम सत्र में हुए मुकाबलों में दिल्ली के सिद्धार्थ सोलंकी (फ्लाई) 52 किलो के शानदार प्रदर्शन के साथ हुई। सोलंकी ने चंडीगढ़ के मेवा सिंह पर 5-0 से जीत दर्ज की।

इसके साथ ही 60 किलोग्राम भार वर्ग में केरल के फ हिजा रहमान बीवी, दमन और दीव के संतोष बाराली, हरियाणा के साहिल ने अपने वजन वर्ग में मुकाबले जीत कर अगले दौर में प्रवेश किया।

63 किलो वर्ग में उत्तराखंड के वरुण फ ार्ट्याल, झारखंड के रवि सोय और केरल के जिमिल थॉमस ने क्रमश: सलीम मलिक और अपुजम, मल्मनगांबा मीतेई पर जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह पक्की कर ली है।

फिट इंडिया का लक्ष्य युवाओं को स्वस्थ बनाना : अनुराग

केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि फिट इंडिया का लक्ष्य भारत जैसे युवा देश को वास्तविक अर्थों में मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाना है। इस दिशा में हमारे खिलाड़ी सही मायनों में फिट इंडिया के दूत बनकर उभर सकते हैं। अनुराग शुक्रवार को बद्दी में चौथी इलीट राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता के शुभारंभ पर बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि खिलाड़ी नियमित तौर पर अभ्यास से अपना प्रदर्शन उत्कृष्ट करने की दिशा में प्रयासरत रहते हैं। उन्हें अपने आस-पास के परिवेश में लोगों को व्यायाम एवं खेल के महत्व को समझाना होगा। तभी देश फिट इंडिया के लक्ष्य को प्राप्त कर पाएगा। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं का आह्वान किया कि वे नए भारत के निर्माण में अपना पूर्ण योगदान दें और किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहकर राष्ट्रहित में अपनी ऊर्जा लगाएं।

इससे पूर्व दून भाजपा के पदाधिकारियों ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। विधायक परमजीत सिंह पम्मी, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. श्रीकांत शर्मा, दून भाजपा मंडल के अध्यक्ष बलबीर ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्दी एनके शर्मा, उपमंडलाधिकारी नालागढ़ प्रशांत देष्टा, हिमाचल प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश भंडारी, उपाध्यक्ष मुकेश भट्टनागर, सचिव सुरेंद्र शांडिल, बद्दी विश्वविद्यालय के कुलपति टीआर भारद्वाज सहित अन्य उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed