फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   football match : Shimla defeat solan

चार मैच ड्रॉ, पांचवें में शिमला ने सोलन को दी शिकस्त

Sun, 14 Oct 2018 11:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन Updated Sun, 14 Oct 2018 11:46 AM IST
विज्ञापन
football match : Shimla defeat solan

सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय बचपन अंडर-13 फुटबाल प्रतियोगिता का आगाज हो गया। इसका शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने किया। प्रतियोगिता में डीएफए बिलासपुर और शिवा क्लब नादौन के बीच हुआ पहला मैच ड्रा रहा। कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। 

विज्ञापन


दूसरा मैच मंडी और पांवटा साहिब के बीच खेला गया। यह मैच भी 1-1 गोल से ड्रॉ रहा। जबकि तीसरा मैच सोलन व कुल्लू के मध्य हुआ। मैच में कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। चौथा मैच खड्ड अकादमी व फाल्कन हमीरपुर में हुआ, जिसमें कोई खिलाड़ी गोल नहीं कर पाया। दिन का पांचवां मैच शिमला और सोलन के बीच खेला गया। इसमें शिमला ने 3 -0 से जीत दर्ज की।  प्रतियोगिता में 10 जिलों के 250 खिलाड़ी दम दिखा रहे हैं। 
विज्ञापन


हर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे खेल मैदान : बिंदल
इस दौरान बिंदल ने कहा कि प्रदेश सरकार खेल गतिविधियों को व्यापक प्रोत्साहन दे रही है। मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक खेल मैदान विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कबड्डी के साथ-साथ निशानेबाजी एवं हॉकी में हिमाचली खिलाड़ी अपने हुनर से चमक बिखेर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर प्रदेश फुटबाल संघ के महासचिव दीपक शर्मा, प्रदेश खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया, बघाट बैंक के अध्यक्ष तथा जिला भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष पवन गुप्ता, डॉ. राजेश कश्यप, भाजपा मंडल सोलन के अध्यक्ष रविंद्र परिहार, भाजयुमो के जिला अध्यक्ष एवं मनोनीत पार्षद भरत साहनी, हिमाचल प्रदेश फुटबाल संघ के जिला अध्यक्ष अरुण शर्मा, उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, सचिव कर्णजीत सिंह, महासचिव नवीन वर्मा, तिलक राज, संयुक्त सचिव परमिंद्र धीमान, मंगल शर्मा, विवेक डोभाल, नितिन भसीन, पंकज शर्मा, अजय बंसल, संजीव वर्मा, अनिल चौहान, मनीष शर्मा, उपमंडलाधिकारी रोहित राठौर, एसपी अमित ठाकुर मौजूद रहे।

राज्य स्तरीय योगासन स्पर्धा में सोलन का डंका

football match : Shimla defeat solan

ऊना। कोटला कलां में चल रही राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में सोलन ने ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। कांगड़ा जिला ने दूसरा और शिमला ने तीसरा स्थान हासिल किया। हिमाचल प्रदेश योग एसोसिएशन की ओर से करवाई गई प्रतियोगिता के समापन पर गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। 

एसोसिएशन के अध्यक्ष आचार्य महेन्द्र शर्मा ने बताया कि विजेता रहे 42 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता के लिए हुआ है। फाइनल मुकाबलों में लड़कियों के 8-11 आयु वर्ग में सोलन की वैष्णवी व अनन्य अग्रवाल ने पहला, बिलासपुर की हर्षिता ने दूसरा व सोलन की ही तनिषा व अवानी ने तीसरा स्थान पाया। लड़कों के वर्ग में सोलन के आतिश ठाकुर ने पहला, शिमला के आशीष व सोलन के ओम ठाकुर ने दूसरा तथा सोलन के नवल, कर्मण्य व विक्रम ने तीसरा स्थान पाया।

लड़कियों के 11-14 आयु वर्ग में सोलन की मुस्कान ने पहला, सोलन की अहाना व खुशी ने दूसरा स्थान पाया। जबकि कांगड़ा की वैष्णवी, सोलन की वंशिका, शिमला की समीक्षा व सोलन की प्रांजल तीसरे स्थान पर रहीं। लड़कों में शिमला के रुद्राक्ष ने पहला, सोलन की उत्तम व बिलासपुर के सार्थक ने दूसरा तथा सोलन के शिवम व केशव ने तीसरा स्थान पाया है।

लड़कियों के 17-21 आयु वर्ग में कांगड़ा की काजल पहले, कांगड़ा की तबस्सुम व शिमला की कौशल्या दूसरे तथा सोलन की आंचल तीसरे स्थान पर रही। जबकि लड़कों में कांगड़ा के अभिषेक ने पहला, सोलन के विक्की व शिवम ने दूसरा तथा कांगड़ा के मनीश व बिलासपुर के विवेक ने तीसरा स्थान पाया। लड़कियों के 21-25 आयु वर्ग में सोलन की प्रीति व मीनाक्षी ने संयुक्त रूप से पहला स्थान पाया। जबकि कांगड़ा की काजल ने दूसरा व शिमला की सुशीला ने तीसरा स्थान हासिल किया।

वहीं, लड़कों में सोलन के कुलजीत ने पहला, कांगड़ा के निशेष व कुल्लू के देवेन्द्र ने दूसरा, कुल्लू के राकेश कुमार व कांगड़ा के हिमांशु ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया है। महिला वर्ग की 25-30 आयु वर्ग में बिलासपुर की अनुपमा ने पहला, बिलासपुर की नीलम ने दूसरा व किन्नौर की तशी व बिलासपुर की कविता ने तीसरा स्थान हासिल किया।

वहीं, पुरुष वर्ग में शिमला के रणजीत ने पहला, सोलन के मनु ने दूसरा व कुल्लू के शेर ने तीसरा स्थान पाया। महिलाओं की 35 से अधिक आयु वर्ग में ऊना की पूनम ने पहला, सोलन की सरोज ने दूसरा व सोलन की पूजा ने तीसरा स्थान पाया जबकि पुरुष वर्ग में मंडी के राकेश प्रथम, सिरमौर के शिवम द्वितीय व कुल्लू के शेर तृतीय रहे। इस अवसर पर एसोसिएशन के सचिव योगाचार्य रमन कुमार, सुनील शर्मा, तपेस कुमार, धर्मपाल, विमला शर्मा, नीलम, चंदन पुजारी, अजय, बाल कृष्ण, जसमीर, सुरेश कुमार सहित अन्य गण्यमान्य लोग भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed