फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Father is ill at home, doctor son is fighting war against Coronavirus

घर पर पिता बीमार, चिकित्सक बेटा कोरोना के खिलाफ लड़ रहा है जंग

Sat, 30 May 2020 11:10 AM IST
Krishan Singh दिनेश जस्पा, अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल -स्पीति)
दिनेश जस्पा, अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल -स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 30 May 2020 11:10 AM IST
विज्ञापन
Father is ill at home, doctor son is fighting war against Coronavirus
डॉ. मनोज कुमार वर्मा - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के लौहाल-स्पीति जिले के केलांग अस्पताल में तैनात डॉ. मनोज कुमार वर्मा कोरोना के खिलाफ जंग में डटे हैं। पिता के दर्द और इलाज की परवाह किए बगैर वह स्वास्थ्य सेवाओं में ही डटे हुए हैं। तीन महीने पहले उनके पिता गिरधारी लाल वर्मा की सड़क हादसे में टांग फ्रेक्चर हो गई थी। घर पर पिता इलाज को ले जाने के लिए बेटे की राह देख रहे हैं, लेकिन बेटा लाहौल में रेड जोन से आने वाले हर व्यक्ति का दिन रात सैंपल लेने की ड्यूटी में लगा है। कृषि मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा भी मनोज की सराहना कर चुके हैं।

विज्ञापन


डॉ. मनोज लाहौल में रेड जोन एरिया से आने वाले 90 लोगों के सैंपल ले चुके हैं। बुधवार को डॉ. मनोज ने केलांग से भुंतर पहुंच जनजातीय भवन में क्वारंटीन किए लोगों के सैंपल लिए। इसके बाद फिर वीरवार को केलांग पहुंचे। हालांकि, लाहौल-स्पीति में अब तक कोरोना का एक भी मामला नहीं आया है।
विज्ञापन


लाहौल निवासी राजीव कुमार, महेंद्र शर्मा, राजकुमार, तांदी पंचायत के पूर्व प्रधान सुरेश कुमार ने कहा कि डॉ. मनोज कुमार वर्मा शिमला के बसंतपुर गांव के रहने वाले हैं।  कोरोना महामारी के दौर में डॉ. मनोज अपनों की परवाह किए बगैर ड्यूटी को बेहतर तरीके से अंजाम दे रहे हैं। सीएमओ केलांग डॉ. पलजोर बौद्ध, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रंजीत सिंह वैद ने डॉ. मनोज के कार्य को सराहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed