{"_id":"5e22a4b18ebc3e4b5b6f4e5d","slug":"farmer-son-became-chartered-accountant-in-solan-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान का बेटा बना चार्टड अकाउंटेंट, बेटी हाईकोर्ट में एडवोकेट","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
किसान का बेटा बना चार्टड अकाउंटेंट, बेटी हाईकोर्ट में एडवोकेट
Sat, 18 Jan 2020 11:55 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 18 Jan 2020 11:55 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत भटौलीकलां के पलांखवाला के किसान विजय ठाकुर के बेटे अरुण ठाकुर ने सीए और बेटी प्रीति ने एलएलएम की परीक्षा पास कर ली है। अरुण ठाकुर और प्रीति ने प्रारंभिक शिक्षा पलांखवाला के बरोटीवाला के सरकारी स्कूल से प्राप्त की। सीए की डिग्री इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया दिल्ली से प्राप्त की। किसान विजय ठाकुर ने बताया कि आय के साधन न होने के बावजूद उन्होंने बैंकों से लोन लेकर बच्चों को पढ़ाया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बेटा सीए की डिग्री प्राप्त कर चुका है और बड़ी बेटी प्रीति ठाकुर एलएलएम कर शिमला हाईकोर्ट में कार्य कर रही हैं। सीए अरुण ठाकुर ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य अपने कार्य के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को इस क्षेत्र में निशुल्क ट्रेनिंग देना है। वकील प्रीति ने बताया कि उनके माता पिता की सोच का परिणाम है कि वे शिमला हाईकोर्ट में कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन