फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Engineering student Abhikash makes inbuilt hydraulic jack system

अभिकाष ने बनाया इन बिल्ट हाइड्रोलिक जैक सिस्टम, आसानी से टायर बदलने में मिलेगी मदद

Sat, 10 Apr 2021 11:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 10 Apr 2021 11:13 PM IST
सार

  • रोजमर्रा में काम आने वाले उपकरणों से किया तैयार 

विज्ञापन
Engineering student Abhikash makes inbuilt hydraulic jack system
अभिकाष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गगरेट के अभिकाष ने इनबिल्ट हाइड्रोलिक जैक सिस्टम बनाया है। खास बात यह है कि रोजमर्रा में काम आने वाले उपकरणों से इसे तैयार किया गया है। डैश बोर्ड में लगे बटन दबाते ही जैक ऑन हो जाएगा। यह आसानी से टायर बदलने में मदद करेगा तथा मेकेनिकों का काम आसान करेगा। ऊना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से बीटेक कर रहे अभिकाष ने बताया कि उन्होंने रोजमर्रा के काम में आने वाले विभिन्न उपकरण विकसित किए हैं।

विज्ञापन


अभिकाष ने पिछले दो वर्षों में दो पेटेंट दर्ज किए हैं। उन्होंने इन बिल्ट सेल्फ रिट्रेक्टिंग कार कवर यूनिट और इनबिल्ट हाइड्रोलिक जैक सिस्टम विकसित किए हैं। यह सिस्टम डैशबोर्ड से नियंत्रित किया जाता है, जहां उचित निर्देशों के साथ जैक का उपयोग करने के लिए तीन बटन हैं। इसका आसानी से प्रयोग किया जा सकता है। इस सिस्टम में जैक की फ्रंट जोड़ी सामान्य जैक होती है, लेकिन पीछे वाले जैक विशेष रूप से व्यवस्थित होते हैं, जिसमें दो आधार हैं। 
विज्ञापन


ट्रक चालक के बेटे को छह लाख का मिला पैकेज
इसके अलावा कैंपस प्लेसमेंट के दौरान शानदार प्रदर्शन के साथ ऊना के संतोषगढ़ के तरुण को छह लाख रुपये के पैकेज पर तीन कंपनियों ने नौकरी की पेशकश की है। तरुण के पिता पेशे से ट्रक चालक हैं। तरुण कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed