{"_id":"5fdf0bf86c81f149c607d28b","slug":"dr-saurabh-negi-hundred-rank-in-all-india-neet-super-speciality-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. सौरभ का नीट सुपर स्पेशलाइजेशन में देश में 100वां रैंक","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
डॉ. सौरभ का नीट सुपर स्पेशलाइजेशन में देश में 100वां रैंक
Sun, 20 Dec 2020 02:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, रिकांगपिओ (किन्नौर)
अमर उजाला नेटवर्क, रिकांगपिओ (किन्नौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 20 Dec 2020 02:03 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला किन्नौर के ठंगी गांव के डॉ. सौरभ नेगी ने नीट सुपरस्पेशलाइजेशन में ऑल इंडिया लेवल की कम्पटीशन एग्जाम में 100वां रैंक हासिल किया है। डॉ. सौरभ का एमसीएच यूरोलॉजी में देश के प्रतिष्टित अस्पताल सवाई मान सिंह हॉस्पिटल एसएमएस जयपुर चयन हुआ है। यह हॉस्पिटल देश के टॉप 20 रैंक में भी आता है और राजस्थान का यह नंबर वन अस्पताल है ।
विज्ञापन
डॉ. सौरभ ने नीट एसएस में देश में 100 रैंक में आ कर जिला किन्नौर के साथ साथ प्रदेश का मान भी बढ़ाया है। किसान परिवार के परिवेश में पले बडे डॉ. सौरभ ने अपनी प्राथमिक शिक्षा माध्यमिक पाठशाला ठंगी से ग्रहण की। एमआरवी डीएवी स्कूल सोलन से जमा दो की परीक्षा पास करने के बाद इन्होंने बीजेएमसी अहमदाबाद से 2016 में एमबीबीएस किया।
विज्ञापन
उसके बाद लेडी हार्डिंग नई दिल्ली से 2019 में एमएस जनरल सर्जन के बाद अब इनका चयन सुपरस्पेशलाइजेशन के तौर पर सवाई मान सिंह हॉस्पिटल एसएमएस जयपुर के लिए चयन हुआ है। डॉ. सौरभ अपनी इस कामयाबी का श्रेय माता सरस्वती और पिता ज्ञान प्रकाश को देते है जिन्होंने हर कदम पर उन्हें आगे बढने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन