{"_id":"60d6df098ebc3e2ee70ea7aa","slug":"doctor-anagh-thakur-appointed-as-captain-in-indian-army-medical-corps","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना में कैप्टन बनीं डॉ. अनघ ठाकुर, परिवार में खुशी की लहर","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
सेना में कैप्टन बनीं डॉ. अनघ ठाकुर, परिवार में खुशी की लहर
Sat, 26 Jun 2021 01:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मपुर (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मपुर (सोलन)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 26 Jun 2021 01:34 PM IST
सार
कैप्टन डॉ. अनघ के पिता राजेंद्र ठाकुर सेना से बतौर कैप्टन सेवानिवृत्त हुए हैं जबकि माता डेजी ठाकुर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
डॉ. अनघ ठाकुर माता-पिता के साथ।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
परवाणू की डॉ. अनघ ठाकुर आर्मी में कैप्टन के पद पर तैनात हो गई हैं। इससे पहले डॉ. अनघ ठाकुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर में चिकित्सक के रूप में सेवाएं दे रही थी। डॉ. अनघ की प्रारंभिक शिक्षा सनावर स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्यापीठ पुणे से एमबीबीएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर भारतीय सेना में मेडिकल कोर की कठिन परीक्षा उत्तीर्ण कर आर्मी अधिकारी के रूप में कैप्टन का पद हासिल किया।
विज्ञापन
सेना में चयनित होने के बाद उनकी नियुक्ति शिमला के जतोग अस्पताल में हुई। कैप्टन डॉ. अनघ के पिता राजेंद्र ठाकुर सेना से बतौर कैप्टन सेवानिवृत्त हुए हैं जबकि माता डेजी ठाकुर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन