{"_id":"5e537a0e8ebc3ef3d70890d3","slug":"comedian-vikas-thakur-success-story-hails-from-kufri-shimla-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी मामटी के नाम से कॉमेडियन विकास ठाकुर को मिली नई पहचान","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
पहाड़ी मामटी के नाम से कॉमेडियन विकास ठाकुर को मिली नई पहचान
Mon, 24 Feb 2020 12:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, कुफरी
अमर उजाला नेटवर्क, कुफरी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 24 Feb 2020 12:54 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला की चियोग पंचायत के कढ़रब गांव के कॉमेडियन विकास ठाकुर किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। हास्य क्षेत्र में हिमाचल सहित बाहरी राज्यों में पहाड़ी मामटी के नाम से पहचान बना चुके विकास किसान परिवार से संबंध रखते हैं।
विज्ञापन
उनके पिता रामकुमार ठाकुर किसान हैं, जबकि माता कांता ठाकुर गृहिणी हैं। चियोग स्कूल में दोस्तों के साथ चुटकुलों का वो दौर आज विकास ठाकुर को हास्य क्षेत्र की दुनिया में बड़ी पहचान दे गया।
विज्ञापन
विकास ठाकुर को बचपन से ही हास्य गतिविधियों में शौक था। बचपन में जॉनी लीवर को देखकर उन्होंने अपना सफर शुरू किया। पर्वतीय लोक कला मंच टुटू शिमला के माध्यम से कई नुक्कड़ नाटकों में हिस्सा लिया। विकास ठाकुर ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से प्रशिक्षण भी हासिल किया।
विज्ञापन
एक टीवी चैनल पर चुटकुले कंपीटिशन में विकास ठाकुर टॉप-10 में रहे। इसमें देश भर के 150 कलाकारों ने भाग लिया था। यह पहला मौका था जब इतने बड़े स्तर पर हास्य क्षेत्र में किसी युवा ने हिमाचल का नाम रोशन किया हो।
बेस्ट कॉमेडियन ऑफ ईयर का खिताब
विकास ठाकुर की प्रतिभा को देखते हुए वर्ष 2006 में बेस्ट कॉमेडियन ऑफ हिमाचल के खिताब से नवाजा गया। विकास ठाकुर हिमाचल से टीवी रियलिटी शो का टाइटल जीतने वाले पहले कॉमेडियन हैं।
मोदी से लेकर अमिताभ की आवाज निकालते हैं विकास
विकास ठाकुर 50 तरह की आवाजें निकालने में माहिर हैं। जिसमें कई राजनीतिज्ञ और बॉलीवुड अभिनेता शामिल हैं। नरेंद्र मोदी, अरविंद केजरीवाल, नाना पाटेकर, अमिताभ बच्चन, राजकुमार, प्रेम, अमरीश पुरी सहित कई नामी कलाकारों की आवाज निकालते हैं।