HPSSC: पर्यवेक्षक और जेई भर्ती का परिणाम घोषित, यहां जानिए पूरा रिजल्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पर्यवेक्षकों और जेई का भर्ती परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने महिला एवं बाल विकास विभाग में पोस्ट कोड 568 के तहत पर्यवेक्षकों के 37 पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित किया है।
आयोग के सचिव डा. जितेंद्र कंवर ने कहा कि आयोग ने इन पदों को भरने के लिए अक्तूबर 2016 में आवेदन मांगे थे। इसके बाद लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया।
लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 116 अभ्यर्थियों को 11 सितंबर को मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए बुलाया गया। जिसमें से 36 अभ्यर्थियों को सफल घोषित कर दिया गया है। जबकि अनुसूचित जाति स्वतंत्रता सेनानी कोट से एक पद योग्य अभ्यर्थी न मिलने के कारण खाली रह गया है।
वहीं आयोग ने जेई की लिखित परीक्षा का परिणाम रिकॉर्ड समय में निकाल दिया है। कर्मचारी चयन आयोग ने 28 नवंबर को जेई लिखित परीक्षा का आयोजन किया था। आयोग ने महज 26 दिनों में रिजल्ट जारी कर दिया है।
पर्यवेक्षकों के लिए हुए चयनित
568000612, 568001034, 568001164, 568002079, 568002211, 568002371, 568002637, 568005060, 568005484, 568007184, 568007396, 568007601, 568007794, 568007861, 568008085, 568009633, 568010212, 568010709, 568011126, 568013901, 568014189, 568014584, 568017004, 568017260, 568017729, 568019807, 568020389, 568020667, 568020809, 568021063, 568021246, 568024685, 568025196, 568025308, 568026195, 568026967
जेई सिविल का भर्ती परीक्षा का परिणाम भी निकाला
प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने एचएमसी विभाग में जेई सिविल के एक पद को भरने के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम भी घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डा. जितेंद्र कंवर ने कहा कि आयोग ने अक्तूबर 2016 में पोस्ट कोड 539 के तहत एक पद को भरने के लिए आवेदन मांगे थे।
आयोग के पास 789 आवेदन आए। जिसमें से 550 ही पात्र पाए गए। आयोग ने 28 नवंबर को लिखित परीक्षा का आयोजन किया, जिसमें 176 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। जबकि 374 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
आयोग ने मेरिट के आधार पर चार अभ्यर्थियों को सफल घोषित करार देते हुए मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए सूचीबद्ध किया है। जिसमें रोलनंबर 539000396, 539000419, 539000469, 539000505 शामिल हैं।
कमेंट
कमेंट X