फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU Shimla established employment notice cell for students

एचपीयू: हजारों विद्यार्थियों को रोजगार के अवसरों की सूचना देगा सैल

Thu, 25 Apr 2019 12:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 25 Apr 2019 12:44 PM IST
विज्ञापन
HPU Shimla established employment notice cell for students
फाइल फोटो

एचपीयू में नए सत्र से केंद्रीय करियर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सैल हजारों छात्रों को निजी और सरकारी क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसरों की सूचना और कैंपस इंटरव्यू जैसी सुविधाएं देना शुरू कर देगा। जनवरी में विवि की वित्त समिति और कार्यकारी परिषद से सेंट्रल प्लेसमेंट सैल खोलने और इसे सशक्त बनाने को मंजूरी मिल चुकी है। विवि प्रशासन इसे प्रभारी ढंग से शुरू करने को लेकर कार्य योजना बना रहा है। 

विज्ञापन


इस सैल के लिए दोनों निर्णायक संस्थाओं से अलग से स्टाफ रखने को पद सृजन और भर्ती के लिए भी हरी झंडी मिली है। सैल के मुखिया के रूप में विवि के वरिष्ठ प्रोफेसर को जिम्मेदारी दी जाएगी। सैल के अस्तित्व में आने पर विवि के प्रोफेशनल संस्थानों में चल रहे करियर गाइडेंस एंड प्लेसमेंट सैल मर्ज हो जाएंगे। सैल के लिए विवि अलग से बजट प्रावधान भी करेगा। इसमें दो जूनियर ऑफिस असिस्टेंट, एक अधिकारी की भर्ती होनी है।

विज्ञापन

हर विभाग में करियर काउंसलिंग की छात्रों को मिलेगी सुविधा

यह सेंट्रल सैल विवि पीजी सेंटर में चल रहे 28 से अधिक विभागों, एमबीए, यूआईआईटी, यूसीबीएस, यूआईएलएस, विधि विभाग, एमटीए विभागों में पढ़ रहे छात्रों या पास आउट हो रहे छात्र की शैक्षणिक योग्यता सहित उपलब्ध रोजगार के अवसरों का डाटा रखने का कार्य करेगा।

समय समय पर विभाग स्तर पर छात्र छात्राओं के करियर काउंसलिंग और गाइडेंस को गतिविधियां आयोजित करने का कार्य करने के साथ निजी और सरकारी क्षेत्र की कंपनियों और उपक्रमों की डिमांड के मुताबिक कैंपस साक्षात्कार जैसी गतिविधियां आयोजित कर रोजगार पाने में सहयोग करेगा। 

विवि में खोला गया था रोजगार कार्यालय 
विवि में पहले पास आउट होने वाले विद्यार्थियों को पंजीकृत करने के लिए अलग रोजगार कार्यालय संचालित किया जाता था। उसके बाद यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल जैसे प्रोफेशनल कोर्स करवाने वाले संस्थानों के अपने प्लेसमेंट सैल अभी भी काम कर रहे है, मगर इनके पास संसाधनों की कमी के चलते छात्रों को इसका लाभ कम मिलता था। 

वित्त समिति और ईसी से मंजूरी के बाद नए सत्र में विवि में सेंट्रल करियर गाइडेंस एंड प्लेसमेंट सैल खुलेगा। इसकी कार्ययोजना बना ली है। आवश्यक सृजित पदों पर चुनाव आचार संहित हटने के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सैल से विवि में पढ़ने वाले 3,500 से अधिक अध्ययनरत और पास आउट छात्र छात्राओं को बेहतर सेवाएं मिलेगी। - डॉ. रणवीर वर्मा, विवि के जन संपर्क अधिकारी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed