फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Vikas Thakur of Himachal National Champion for the seventh consecutive time

हिमाचल के विकास ठाकुर लगातार सातवीं बार नेशनल चैंपियन

Thu, 06 Feb 2020 08:56 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 06 Feb 2020 08:56 PM IST
विज्ञापन
Vikas Thakur of Himachal National Champion for the seventh consecutive time
अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर विकास ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर विकास ठाकुर ने लगातार सातवीं बार नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप जीतकर हिमाचल का गौरव बढ़ाया है। विकास ने देश के कई वेटलिफ्टरों को धूल चटाकर शीर्ष पर स्थान बनाया। हमीरपुर की टौणी देवी तहसील के पटनौण गांव के विकास ठाकुर कई पदक अब तक देश के नाम कर चुके हैं। गुरुवार को कोलकाता में हुए वेटलिफ्टिंग के फाइनल में विकास ने 96 किलोग्राम सीनियर भार वर्ग में 346 किलोग्राम भार उठाकर लगातार सातवीं बार नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप अपने नाम की। उन्होंने स्नैच में 154 व क्लीन जर्क राउंड में 192 किलोग्राम भार उठाया। दूसरे स्थान पर 327 भार उठाकर छत्तीसगढ़ के जगदीश व ओडिशा के सुरेश यादव 310 किलोग्राम भार वर्ग के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

विज्ञापन


नेशनल स्तर पर विकास रिकार्ड होल्डर हैं। अब तक उनके रिकॉर्ड की कोई बराबरी नहीं कर पाया है। वर्ष 2014 की राष्ट्रमंडल खेलों में विकास ठाकुर ने पहली बार ग्लासको में 85 किलोग्राम भार वर्ग में देश को चांदी दिलाई थी। वर्ष 2018 में गोल्ड कॉस्ट में हुई राष्ट्रमंडल खेलों में देश को सिल्वर दिलाया था। 14 नवंबर 1993 को माता आशा ठाकुर व पिता बृज ठाकुर के घर जन्में विकास ठाकुर ने वेटलिफ्टिंग में कई रिकॉर्ड बनाए हैं तथा देश व प्रदेश को कई मेडल दिला चुके हैं। विकास के पिता बृज ठाकुर का कहना है कि विकास ने छोटी से आयु से ही वेटलिफ्टिंग को चुना और आज बड़े से बड़े पायदान को पूरा कर रहे हैं। बेटे पर उन्हें गर्व है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed