{"_id":"60a504398ebc3e8dbd7bbf8a","slug":"una-himachal-news-mukul-joined-indian-army-as-a-lietenant","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना में लेफ्टिनेंट बने बंगाणा के मुकुल, क्षेत्र में खुशी का माहौल","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
सेना में लेफ्टिनेंट बने बंगाणा के मुकुल, क्षेत्र में खुशी का माहौल
Wed, 19 May 2021 06:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, बंगाणा (ऊना)
अमर उजाला नेटवर्क, बंगाणा (ऊना)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 19 May 2021 06:01 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के बंगाणा की ग्राम पंचायत मुच्छाली के मुकुल धीमान ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद तैनाती पाई है। मुकुल की बहन डॉ. दिव्या धीमान भी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट हैं।
विज्ञापन
मुकुल धीमान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपमंडल की ग्राम पंचायत मुच्छाली की डॉ. दिव्या धीमान के बाद उनके भाई मुकुल धीमान भी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। मुकुल धीमान ने पुणे से मेडिकल कोर में लेफ्टिनेंट कमीशन प्राप्त किया है। मुकुल धीमान के पिता जयवीर मेडिकल प्रोफेशन और माता उषा देवी बीमा कंपनी में सहायक प्रबंधक हैं।
विज्ञापन
मुकुल की शिक्षा सेंट थॉमस पब्लिक स्कूल जगाधरी से हुई है। नीट पास करने के बाद आर्म्ड फोर्स मेडिकल कॉलेज पुणे से एमबीबीएस की। 15 मई को भारतीय थल सेना के आर्मी मेडिकल कोर में लेफ्टिनेंट में स्थायी कमीशन प्राप्त किया। मुकुल ने सफलता का श्रेय दादा स्व. जुल्फी राम, अभिभावकों और शिक्षकों को दिया।
विज्ञापन