फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Swastik bhardwaj of Bilaspur himachal passed the flying pilot exam

बिलासपुर के स्वास्तिक भारद्वाज ने पास की फ्लाइंग पायलट की परीक्षा

Thu, 02 Sep 2021 06:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 02 Sep 2021 06:07 PM IST
सार

स्वास्तिक ने लॉकडाउन के दौरान 12वीं की पढ़ाई के साथ एनडीए की तैयारी भी जारी रखी। नवंबर 2020 में एनडीए की लिखित परीक्षा दी। फरवरी 2021 में मैसूर में एसएसबी इंटरव्यू पास किया। वहीं से पायलट की परीक्षा भी पास की। 

विज्ञापन
Swastik bhardwaj of Bilaspur  himachal passed the flying pilot exam
स्वास्तिक भारद्वाज( दाएं) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के भटोली (सुरहान) गांव निवासी 17 वर्षीय स्वास्तिक भारद्वाज ने राष्ट्रीय सैन्य अकादमी पुणे में प्रवेश कर लिया है। एनडीए की परीक्षा में उनका देश भर में 47वां रैंक है। स्वास्तिक का सपना बचपन से ही पायलट बनने का था। स्वास्तिक ने लॉकडाउन के दौरान 12वीं की पढ़ाई के साथ एनडीए की तैयारी भी जारी रखी। नवंबर 2020 में एनडीए की लिखित परीक्षा दी।

विज्ञापन


फरवरी 2021 में मैसूर में एसएसबी इंटरव्यू पास किया। वहीं से पायलट की परीक्षा भी पास की। अप्रैल 2021 में बंगलूरू में 5 दिन तक चले मेडिकल में उन्हें फ्लाइंग पायलट के लिए फिट घोषित किया गया। उनके पिता राकेश भारद्वाज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरठीं में भौतिक विज्ञान के प्राध्यापक हैं, जबकि माता शिक्षिका हैं। दादा कैप्टन शालिग्राम भारद्वाज भी सेना में सेवाएं दे चुके हैं। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed