फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   singer Nitin Performed show in Canada

अमेरिका के बाद कनाडा में चमके ऊना के नितिन

Sun, 01 Dec 2019 12:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 01 Dec 2019 12:16 PM IST
विज्ञापन
singer Nitin Performed show in Canada
- फोटो : अमर उजाला

जिला ऊना के गगरेट हलके के गांव मुबारिकपुर से चल कर नितिन ने गायन की दुनिया में एक अलग पहचान बना ली है। टीवी पर प्रसारित सारेगामा लिटिल चैंप से लेकर इंडियन आइडल का सफर तय करते-करते नितिन ने न केवल जिला ऊना का नाम रोशन किया बल्कि हिमाचल को भी एक अलग पहचान दिलवाने में कामयाबी पाई है। 

विज्ञापन


नितिन को गायकी से मिली अलग पहचान के चलते अब वह न केवल टीवी पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में दिखाई देतेे हैं। बल्कि विदेशों में भी अपने शो कर प्रदेश का नाम चमका रहे हैं। यूरोप व अमेरिका में विभिन्न स्थानों पर शो करने के बाद अब नितिन कनाडा में संगीत के शो कर प्रवासी भारतीयों सहित विदेशियों का भी दिल जीत रहा है।
विज्ञापन


नितिन ने कनाडा से दूरभाष पर अनौपचारिक बात करते हुए बताया कि क्षेत्र व प्रदेश के लोगों से मिले प्यार व आशीर्वाद के कारण ही वह यहां तक पहुंचने में कामयाब हुए हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका के बाद अब वह कनाडा सहित अन्य देशों में भी संगीत के शो कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते वह लगभग 2 माह से विदेशी दौरों पर ही है। उधर, नितिन के पिता राजेंद्र बबलू ने कहा कि नितिन ने अपनी कड़ी मेहनत व लग्न से एक मुकाम हासिल किया है जो कि उनके व उनके परिवार के लिए बड़े ही गर्व की बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed