{"_id":"5df511b88ebc3e87ea505f14","slug":"siddharth-of-arki-himachal-became-army-pilot-will-serve-in-ranchi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के सिद्धार्थ सेना में बने पायलट, रांची में देंगे सेवाएं","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
हिमाचल के सिद्धार्थ सेना में बने पायलट, रांची में देंगे सेवाएं
Sat, 14 Dec 2019 10:15 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अर्की (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अर्की (सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 14 Dec 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थ ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
विधानसभा क्षेत्र अर्की की पंचायत कोटली के गांव कोलका से संबंध रखने वाले सिद्धार्थ ठाकुर ने सेना में पायलट बनकर माता-पिता का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
1992 में जन्मे सिद्धार्थ ने प्रारंभिक शिक्षा जेएनवी कुनिहार और लक्ष्य पब्लिक स्कूल अर्की से ग्रहण की।
फिर उन्होंने सैनिक स्कूल सुजानपुर से जमा दो की। इसके बाद उनका चयन एनडीए में खड़गवासला पुणे के लिए हुआ। उन्होंने आईएमए देहरादून से कमीशन पास किया। अपने प्रशिक्षण के बाद कश्मीर के उड़ी में तैनाती हुई। इसके बाद उनका चयन पायलट के लिए हुआ।
विज्ञापन
उन्होंने पायलट का प्रशिक्षण दो चरणों में इलाहाबाद और नासिक से पूरा किया। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद शनिवार को इलाहाबाद में पासिंग आउट परेड के दौरान उन्हें विंग्ज लगाकर पायलट की उपाधि दी गई।
विज्ञापन
अब सिद्धार्थ रांची में अपनी सेवाएं देंगे। सिद्धार्थ ठाकुर क्षेत्र में पहले आर्मी पायलट बने हैं। पिता डॉ. हेतराम वर्मा मंज्याट स्कूल में प्रधानाचार्य हैं, जबकि माता मोनिका वर्मा कोटली स्कूल में मुख्य अध्यापिका हैं।