{"_id":"60e080f57915ce545122e845","slug":"shimla-s-daughter-prerna-became-a-flying-officer-in-the-indian-air-force","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला की बेटी प्रेरणा भारतीय वायु सेना में बनीं फ्लाइंग ऑफिसर","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
शिमला की बेटी प्रेरणा भारतीय वायु सेना में बनीं फ्लाइंग ऑफिसर
Sat, 03 Jul 2021 08:55 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 03 Jul 2021 08:55 PM IST
सार
प्रेरणा गुप्ता को गत वर्ष पहले ही प्रयास में एएफसीएटी (एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट) और एसएसबी परीक्षा पास करने के बाद भारतीय वायुसेना में चुना गया। अकादमी में 19 जून 2021 को अपना प्रशिक्षण पूरा किया।
विज्ञापन
फ्लाइंग ऑफिसर प्रेरणा गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की बेटी प्रेरणा गुप्ता भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनी हैं। प्रेरणा गुप्ता हाल ही में एयर चीफ मार्शल आरएस भदौरिया की अध्यक्षता में हैदराबाद के पास डुंडीगल वायु सेना प्रशिक्षण केंद्र में 161 अधिकारियों के साथ पासिंग आउट परेड समारोह में फ्लाइंग ऑफिसर नियुक्त हुई हैं।
विज्ञापन
प्रेरणा गुप्ता को गत वर्ष पहले ही प्रयास में एएफसीएटी (एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट) और एसएसबी परीक्षा पास करने के बाद भारतीय वायुसेना में चुना गया। अकादमी में 19 जून 2021 को अपना प्रशिक्षण पूरा किया। प्रेरणा गुप्ता ने बताया कि शिमला के लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल शिमला से स्कूली शिक्षा पूरी की।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और अन्नामलाई विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान विषय में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की। प्रेरणा के पिता राज्य के राजस्व विभाग से नायब तहसीलदार के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं और माता केंद्र सरकार की कर्मचारी हैं।
विज्ञापन
प्रेरणा गुप्ता ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, समर्पण और अपने माता-पिता, शिक्षकों, विशेष रूप से अपने भाई से मिले सहयोग को दिया है। उनके भाई एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत हैं।