फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Paras Sharma made records in one hundred meter race

पारस शर्मा ने एक सौ मीटर दौड़ में बनाया रिकार्ड

Sun, 07 Oct 2018 11:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 07 Oct 2018 11:05 AM IST
विज्ञापन
Paras Sharma made records in one hundred meter race
paras

राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में 44वीं अंतर महाविद्यालय तीन दिवसीय एथलेटिक्स मीट का शुभारंभ शनिवार को हुआ। ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष कर्नल एडी शर्मा मुख्यातिथि थे। आयोजक सचिव डॉ. पवन वर्मा ने कहा कि प्रतियोगिता में सूबे के 36 कॉलेजों के 550 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। 

विज्ञापन


लड़कों की सौ मीटर दौड़ में पारस शर्मा ने हिमाचल के सर्वश्रेष्ठ 10.87 सेकेंड के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 10.70 में दौड़ पूरी कर नया कीर्तिमान बनाया। पारस धर्मशाला कॉलेज के छात्र हैं। हमीरपुर के अर्जुन दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


शॉटपुट में ऊना कॅलेज के नवदीप प्रथम, धर्मशाला के विशाल द्वितीय और अमन तृतीय रहे। लड़कियों के हाइजंप में हमीरपुर की शिवाली प्रथम, बड़सर की आरती द्वितीय रहीं। लंबी कूद में बिलासपुर की रजनी प्रथम और दीपशिखा द्वितीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शॉटपुट में पीजीसी शिमला की सत्या ठाकुर प्रथम, ज्वाली की मनीषा द्वितीय और जोगिंद्रनगर की सुनैना तृतीय रहीं। पवन वर्मा ने कहा कि प्रतियोगिता के मुकाबले आठ अक्तूबर तक चलेंगे।


आठ को विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इससे पहले प्राचार्य डॉ. एचएस जंवाल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। विशेष अतिथियों में प्रो. जेपी अग्निहोत्री, सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. एके आचार्य, डॉ. अरसी शर्मा, डॉ. जोगिंद्र चौहान भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed