फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Panchayat elections: 102-year-old Rumel arrived to vote by driving Scooty himself

पंचायत चुनाव: खुद स्कूटी चलाकर मतदान करने पहुंचे 102 साल के रुमेल

Fri, 22 Jan 2021 10:16 AM IST
Krishan Singh शाम सुंदर, अमर उजाला, राजा का तालाब (कांगड़ा)
शाम सुंदर, अमर उजाला, राजा का तालाब (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 22 Jan 2021 10:16 AM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: 102-year-old Rumel arrived to vote by driving Scooty himself
खुद स्कूटी चलाकर मतदान करने पहुंचे 102 साल के रुमेल। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के विकास खंड फतेहपुर की पंचायत लाड़थ के वरोह गांव के 102 वर्षीय सेवानिवृत्त कैप्टन रुमेल सिंह पठानिया खुद स्कूटी चलाकर मतदान करने पहुंचे। देश की रक्षा की खातिर तीन जंगों में दुश्मनों के दांत खट्टे करने वाले कैप्टन रुमेल सिंह इस उम्र में भी बिना चश्मा खुद स्कूटी चलाते हैं।

विज्ञापन


उनका जन्म 19 जनवरी,1919 को हुआ था। उन्होंने वोट डालने के बाद अमर उजाला से रूबरू होते हुए बताया कि ईमानदारी से अपने दायित्व का बखूबी निर्वहन करने वाला व्यक्ति हमेशा सफल होता है। उन्होंने नए पंचायत प्रतिनिधियों को उपरोक्त संदेश के माध्यम से बताया कि आने वाला समय उनका है।
विज्ञापन


अत: उनका आचरण बहुत ऊंचा होना चाहिए। जबकि पद पर आसीन होकर निष्पक्ष भाव, सूझबूझ व पंचायत में विकास के आयाम पैदा  करके अपनी परिपक्वता को दर्शाकर जनता की खुशी को प्राथमिकता दें। उन्होंने अपनी तंदरुस्ती पर कहा कि वह सुबह चार बजे उठते हैं। फिर नहाकर मंदिर में जाकर शंख ध्वनि के साथ पूजा-पाठ करते हैं। अनुलोम-विलोम और अन्य योगासन कर खेतों में काम करते हैं। उन्होंने कहा कि इरादा मजबूत हो तो मंजिल दूर नहीं होती। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सवेरे उठेगा जो आदमी, रहेगा वो दिनभर हंसी खुशी...
पठानिया उन्होंने अपनी लंबी उम्र के बारे में शायराना अंदाज में बताते हुए समाज को संदेश दिया कि ‘सवेरे उठेगा जो आदमी, रहेगा वो दिनभर हंसी खुशी, न आएगी सुस्ती कभी नाम को, करेगा खुशी से हर एक काम को’। उनका कहना है कि सुबह जल्दी उठने वाले को शुद्ध हवा मिलेगी। उन्हें उर्दू, अंग्रेजी, फारसी व हिंदी का ज्ञान है।


अपनी दिनचर्या पर कहा कि सुबह पूजा, पाठ के उपरांत शारीरिक कमजोरी के चलते दूध के साथ दवाई लेते हैं, फिर नाश्ते में दो छोटी चपाती-सब्जी, दोपहर व रात के भोजन में तीन- तीन चपाती व दाल या सब्जी लेते हैं। शराब, धूम्रपान, नॉन वेज व चाय से परहेज करते हैं। उनके दो बेटे व तीन बेटियां हैं। जबकि एक पौत्र विक्की की शादी हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed