फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Nitin became the name of SDO in the electricity board at the age of 22

22 साल की उम्र में बिजली बोर्ड में एसडीओ बन नितिन ने चमकाया नाम

Tue, 03 Mar 2020 05:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सरकाघाट (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, सरकाघाट (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 03 Mar 2020 05:38 PM IST
विज्ञापन
Nitin became the name of SDO in the electricity board at the age of 22
परिजनों के साथ नितिन - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल मंडी जिले के हटली क्षेत्र के 22 साल के नितिन बिजली बोर्ड में सहायक अभियंता बन गए हैं। छोटी उम्र में अफसर बनकर नितिन ने क्षेत्र का नाम चमकाया है। नितिन के पिता जसवीर सिंह, माता मीना कुमारी बेटे की सफलता से बहुत खुश हैं। नितिन की प्रारंभिक शिक्षा मॉडल स्कूल बलद्वाड़ा से हुई। 

विज्ञापन

नितिन के मामा वीरेंद्र और चाचा सुधीर ने बताया कि नितिन की जमा दो तक की पढ़ाई सीनियर सेकेंडरी स्कूल बलद्वाड़ा से हुई।

दसवीं और जमा दो की परीक्षाओं में भी बेहतर प्रदर्शन की बदौलत नितिन को सरकार ओर से लैपटॉप भी प्राप्त हुआ है। जमा दो की परीक्षा पास करने के बाद नितिन का चयन बीटेक डिग्री राजकीय राजीव गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा बगवां के लिए हुआ है। इंजीनियरिंग की परीक्षा में नितिन पूरे प्रदेश में 9वें स्थान पर रहे। कुछ समय पहले बिजली बोर्ड के एसडीओ परीक्षा दी थी। अब वे एसडीओ बन गए हैं। नितिन ने सफलता का श्रेय अभिभावकों और दोस्तों को दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed