{"_id":"606efb8f8ebc3eda731ba5eb","slug":"manish-singh-chauhan-in-star-bharat-tv-serial-amma-ke-babu-ki-baby","type":"story","status":"publish","title_hn":"अम्मा के बाबू की बेबी सीरियल में दिखेगी संगड़ाह की मनीषा सिंह","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
अम्मा के बाबू की बेबी सीरियल में दिखेगी संगड़ाह की मनीषा सिंह
Thu, 08 Apr 2021 06:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, संगड़ाह (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, संगड़ाह (सिरमौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 08 Apr 2021 06:19 PM IST
विज्ञापन
मनीषा सिंह चौहान
- फोटो : अमर उजाला
सिरमौर जिले के दूरदराज क्षेत्र नौहराधार के छोटे से गांव चौरास की 24 वर्षीय टीवी एक्ट्रेस मनीषा सिंह चौहान अब स्टार भारत के टीवी सीरियल अम्मा के बाबू की बेबी में बिंदिया की भूमिका में नजर आएंगी। रात साढ़े 9 बजे उक्त सीरियल प्रसारित होगा। इससे पहले यह अभिनेत्री स्टार प्लस पर आने वाले सीरियल इश्कबाज में भी छोटे परदे पर अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकीं हैं।
विज्ञापन
इश्कबाज में मनीषा के किरदार लोगों ने खूब पसंद किया। गत वर्ष विभिन्न सोशल मीडिया प्लेफॉर्म पर रिलीज हुई उनकी फिल्म कांड को भी लाखों लोगों ने पसंद किया। मनीषा की एंट्री अब स्टार भारत पर प्रसारित होने वाले नाटक अम्मा के बाबू की बेबी में हो चुकी है। सोमवार से शुक्रवार रात तक इसे साढ़े 9 बजे देखा जा सकेगा। अभिनेत्री ने फैंस के लिए कुछ झलकियां भी अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं।
विज्ञापन