{"_id":"5e2ad93b8ebc3e4b2c33e26d","slug":"hindi-literature-bhushan-award-to-dr-gangaram-raji-novel-presented-to-ajay-devgan","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. गंगाराम को हिंदी साहित्य भूषण पुरस्कार, अजय देवगन को भेंट किया उपन्यास","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
डॉ. गंगाराम को हिंदी साहित्य भूषण पुरस्कार, अजय देवगन को भेंट किया उपन्यास
Fri, 24 Jan 2020 05:17 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 24 Jan 2020 05:17 PM IST
विज्ञापन
अभिनेता अजय देवगन के साथ डॉ. गंगाराम राजी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर के लेखक डॉ. गंगाराम राजी को छत्तीसगढ़ के रायपुर में हिंदी साहित्य भूषण पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है। यह पुरस्कार उनके उपन्यास एक थी रानी खैरीगढ़ी के लिए दिया जाएगा। सम्मान समारोह 22 फरवरी को रायपुर में होगा। डॉ. गंगाराम राजी को हिंदी साहित्य भूषण पुरस्कार के लिए चयनित होने पर सुकेत साहित्यिक एवं सांस्कृतिक परिषद ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
परिषद के महासचिव कृष्ण चंद महादेविया ने बताया कि इसी उपन्यास पर हिमाचल कला संस्कृति एवं भाषा अकादमी शिमला भी डॉ. गंगाराम राजी को 51 हजार के पुरस्कार से नवाजेगा। उन्होंने बताया कि डॉ. गंगाराम राजी इन दिनों मुंबई में हैं। वहां उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन को उपन्यास भेंट किया।
विज्ञापन
पुरस्कार लेने के बाद सुंदरनगर लौटने पर परिषद उनका भव्य स्वागत करेगी। इधर, परिषद के सदस्य मनोज चौहान, सुरेंद्र मिश्रा, रतनलाल शर्मा, भीम सिंह, पवन चौहान, डॉ. आरके गुप्ता, कमल कृष्ण सिंह, संदेश शेरदू, राजेश चौहान, वीरेंद्र मल्लु, भगत सिंह, धर्मेंद्र चव्हाण और एलआर शर्मा ने डॉ. गंगाराम राजी को बधाई दी है।
विज्ञापन