{"_id":"5e44f5648ebc3ee5ef114872","slug":"himachal-vikramjeet-singh-of-chaupal-became-pilot-in-air-asia","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: एयर एशिया में पायलट बने चौपाल के विक्रमजीत सिंह","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
हिमाचल: एयर एशिया में पायलट बने चौपाल के विक्रमजीत सिंह
Thu, 13 Feb 2020 12:36 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चौपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चौपाल
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 13 Feb 2020 12:36 PM IST
विज्ञापन
विक्रमजीत सिंह डोगरा
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के शिमला जिले के चौपाल की गोरली मड़ावग पंचायत के विक्रमजीत सिंह डोगरा एयर एशिया में पायलट बन गए हैं। विक्रमजीत ने जिले से पहले कॉमर्शियल पायलट बनने का गौरव हासिल किया है। विक्रमजीत ने पायलट बनने का लाइसेंस गवर्नमेंट एविवेशन ट्रेनिंग संस्थान भुवनेश्वर से प्राप्त किया और एयर बेस का प्रशिक्षण जॉडर्न से लिया।
विज्ञापन
विक्रमजीत की प्रारंभिक शिक्षा शिमला के सेंट एडवर्ड स्कूल से हुई है। डीएवी चंडीगढ़ से उन्होंने आगे की पढ़ाई जारी रखी। वे एनसीसी में बेस्ट कैडेट रह चुके हैं। विक्रमजीत का सपना बचपन से ही पायलट बनने का था। इनकी कामयाबी से क्षेत्र में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विक्रम के पिता संतोष डोगरा चौपाल पंचायत समिति के अध्यक्ष और माता कला डोगरा पंजाब विवि में बेस्ट शूटर रह चुकी हैं और गणतंत्र दिवस परेड में बतौर एनसीसी कैडेट हिस्सा ले चुकी हैं। इनके ताया श्रवण डोगरा प्रदेश के महाधिवक्ता रह चुके हैं। पिता संतोष डोगरा ने बताया कि बेटे की कामयाबी पर गर्व है। विक्रम का बचपन से ही पायलट बनने का सपना था। जिसे कड़ी मेहनत से पूरा किया है।
विज्ञापन