फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Technical University: smriti First in BCA exam

हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय: स्मृति बीसीए परीक्षा में प्रथम

Sat, 30 Oct 2021 09:16 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नगरोटा सूरियां (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 30 Oct 2021 09:16 PM IST
सार

प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित बीसीए अंतिम सत्र की परीक्षा में छात्रा स्मृति ने 8.62 सीजीपीए के साथ पूरे राज्य में प्रथम, हर्ष धीमान ने 8.25 सीजीपीए के साथ दूसरा और कन्वी धीमान ने 8.12 सीजीपीए के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन
Himachal Technical University: smriti First in BCA exam
छठे सत्र की छात्रा स्मृति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित बीसीए अंतिम सत्र की परीक्षा में राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियां के विद्यार्थियों ने प्रथम तीन स्थान प्राप्त किए हैं। छठे सत्र की छात्रा स्मृति ने 8.62 सीजीपीए के साथ पूरे राज्य में प्रथम, हर्ष धीमान ने 8.25 सीजीपीए के साथ दूसरा और कन्वी धीमान ने 8.12 सीजीपीए के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस वर्ष जुलाई में विश्वविद्यालय ने ऑफलाइन ये परीक्षाएं ली थीं। कार्यकारी प्राचार्य सुरिंद्र अत्रि ने विद्यार्थियों और प्राध्यापकों को इसके लिए बधाई दी है।

विज्ञापन


बंदला हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज में 15 से बैठेंगी कक्षाएं
उधर, बिलासपुर जिले के बंदला हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज में 15 नवंबर से प्रथम वर्ष दो ट्रेड की कक्षाएं शुरू होंगी। तकनीकी शिक्षा निदेशक विवेक चंदेल ने कहा कि 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम देरी से आने के कारण दाखिला प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। कहा कि एक, दो और 3 नवंबर को प्रशिक्षुओं की रिपोर्टिंग है। अभी तक सिविल और इलेक्ट्रिकल के लिए 55 प्रशिक्षुओं का दाखिला हुआ है। तीन नवंबर के बाद स्पॉट राउंड में खाली सीटों के लिए सीधे प्रवेश दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed