{"_id":"5e3596558ebc3e7d6b5c5a7e","slug":"himachal-s-deepika-selected-for-international-youth-boxing-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वीडन में मुक्के बरसाएंगी हिमाचल की दीपिका, अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
स्वीडन में मुक्के बरसाएंगी हिमाचल की दीपिका, अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन
Sat, 01 Feb 2020 08:46 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रिकांगपिओ (किन्नौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रिकांगपिओ (किन्नौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 01 Feb 2020 08:46 PM IST
विज्ञापन
दीपिका
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के किन्नौर जिले की दीपिका स्वीडन में मुक्के बरसाएगी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सांगला में 12वीं कक्षा की छात्रा का चयन अंतरराष्ट्रीय युवा बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। दीपिका हिमाचल से एकमात्र खिलाड़ी हैं, जो भारतीय टीम में शामिल होकर छह दिवसीय प्रतियोगिता में भाग ले रही है।
विज्ञापन
इससे पूर्व भी दीपिका ने वर्ष 2019 में नई दिल्ली में अंडर-19 आयु वर्ग की राष्ट्रीय बाक्सिंग खेल प्रतियोगिता में कांस्य पदक, वर्ष 2018 में पंजाब के मोहाली में जूनियर महिला राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया था। वर्ष 2019 में अंडर-19 में मध्य प्रदेश के भोपाल में राष्ट्रीय स्कूल बॉक्सिंग स्पर्धा में भी कांस्य पदक जीता। इसके अलावा सितंबर 2019 में प्रदेश के बिलासपुर में राज्य स्तरीय अंडर-19 स्कूल बॉक्सिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया था।
विज्ञापन