फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: Reeta name in omg book of records

ओमएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ रीटा का नाम

Thu, 06 May 2021 01:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, नेरवा (रोहडू)
अमर उजाला नेटवर्क, नेरवा (रोहडू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 06 May 2021 01:40 PM IST
विज्ञापन
Himachal News: Reeta name in omg book of records
रीटा - फोटो : अमर उजाला

ठियोग की गायिका और एंकर रीटा ने विभिन्न क्षेत्रों की जानी मानी हस्तियों के 330 ऑनलाइन लाइव इंटरव्यू कर रिकॉर्ड स्थापित किया है। इस पर रीटा का नाम ओमएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। मार्च 2020 में देश में कोरोना के चलते लॉकडाउन लग गया। रीटा ने कुछ नया करने का मन बनाया और अपने गांव नाहोग आ गईं।

विज्ञापन


गांव में आकर 17 जून 2020 को अपने द आरडीडी लाइव शो के बैनर तले कोरोना काल में लोगों को जीवन के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से ऑनलाइन लाइव इंटरव्यू शुरू किया। रीटा अब तक देश की तीन सौ से अधिक हस्तियों के साक्षात्कार के माध्यम से लाखों लोगों को वैश्विक महामारी कोरोना से जंग लड़ने के लिए प्रेरित कर चुकी हैं। यह शो विदेशों में भी खासा पसंद किया जा रहा है। बहन से मिलने चौपाल आई रीटा ने कहा कि शो को लोगों का समर्थन मिल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed