{"_id":"617ba81965a184704d7020ee","slug":"himachal-news-dipika-rana-joined-as-nursing-officer-in-aiims-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी: दीपिका बनी नर्सिंग ऑफिसर, एम्स बिलासपुर में मिली नियुक्ति","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
मंडी: दीपिका बनी नर्सिंग ऑफिसर, एम्स बिलासपुर में मिली नियुक्ति
Fri, 29 Oct 2021 01:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलद्वाड़ा/टिहरा (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बलद्वाड़ा/टिहरा (मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 29 Oct 2021 01:22 PM IST
सार
दीपिका की नियुक्ति एम्स बिलासपुर के लिए हुई है। बेटी की उपलब्धि से परिजनों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
दीपिका राणा
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के उपमंडल सरकाघाट की तहसील बलद्वाड़ा के गांव मढ़ी की बेटी दीपिका राणा ने नर्सिंग ऑफिसर बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बेटी की उपलब्धि से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। दीपिका पुत्री सोहन सिंह की नियुक्ति एम्स बिलासपुर के लिए हुई है।
विज्ञापन
दीपिका ने नेरचौक स्थित अभिलाषी नर्सिंग कॉलेज से बीएससी नर्सिंग की। अपनी सफलता का श्रेय पिता पूर्व सैनिक सोहन सिंह, माता अनिता और अपने गुरुजनों को दिया है। दीपिका के माता-पिता ने बताया कि दीपिका बचपन से ही होशियार और मेहनती रही है।
विज्ञापन