{"_id":"5f426a318ebc3e3cc621c194","slug":"himachal-news-daughter-of-a-bicycle-mechanic-priya-top-in-ptu-in-pharmacy","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैहतपुर के साइकिल मेकेनिक की बेटी प्रिया पीटीयू में टॉपर","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
मैहतपुर के साइकिल मेकेनिक की बेटी प्रिया पीटीयू में टॉपर
Sun, 23 Aug 2020 06:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, मैहतपुर (ऊना)
अमर उजाला नेटवर्क, मैहतपुर (ऊना)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 23 Aug 2020 06:38 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना जिले के सरहदी क्षेत्र के साइकिल मेकेनिक की बेटी ने प्रदेश का मान बढ़ाया है। रायपुर सहोड़ां गांव निवासी हरीश चंद्र उर्फ शाम कुमार की बेटी प्रिया ने फार्मेसी में पीटीयू में टॉप किया है। प्रिया ने पहले, दूसरे, तीसरे तथा चौथे सेमेस्टर में प्रथम स्थान हासिल कर यह उपलब्धि पाई है। रविवार को घर पहुंचने पर प्रिया के दादा छज्जूराम, दादी भगवती देवी तथा पिता हरीशचंद्र ने मिठाई खिलाकर बेटी को बधाई दी।
विज्ञापन
प्रिया ने बताया कि वह पीटीयू के तहत शिवालिक कॉलेज ऑफ फार्मेसी नंगल में पढ़ती हैं। प्रिया के अनुसार फार्मेसी के पहले सेमेस्टर में उन्हें पीटीयू में नौवां, दूसरे में पांचवां तथा तीसरे सेमेस्टर में पहला स्थान मिला है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय पिता हरीशचंद्र को दिया है। प्रिया ने कहा कि उनकी माता के निधन के बाद पिता ने हर पल उनका साथ दिया और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
पिछले साल से रेलवे रोड मैहतपुर में पिता साइकिल की मरम्मत का काम करते हैं। इसी कारोबार से दो बेटियों की शादी की। उन्हें भी पढ़ा रहे हैं। दादा-दादी तथा परिजनों समेत शिवालिक कॉलेज ऑफ फार्मेसी नंगल में प्रो. ज्योति प्रकाश, प्रो. जेएस दुआ समेत अन्य शिक्षकों ने प्रिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन