{"_id":"5e3abc598ebc3ee59e0e0140","slug":"himachal-daughter-deepika-brightens-india-s-name-becomes-golden-girl-in-sweden","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल की बेटी दीपिका ने रोशन किया भारत का नाम, स्वीडन में बनीं गोल्डन गर्ल","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
हिमाचल की बेटी दीपिका ने रोशन किया भारत का नाम, स्वीडन में बनीं गोल्डन गर्ल
Wed, 05 Feb 2020 06:30 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रिकांगपिओ (किन्नौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रिकांगपिओ (किन्नौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 05 Feb 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
मुक्केबाज दीपिका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वीडन में हिमाचल की बेटी के मुक्के ने भारत को गोल्ड दिलाया है। स्वीडन गोल्डन गर्ल्स इंटरनेशनल मुक्केबाजी प्रतियोगिता में किन्नौर जिले से ताल्लुक रखने वाली दीपिका ने जूनियर वर्ग के फाइनल में स्वीडन की मुक्केबाज को हराकर भारत की झोली में स्वर्ण पदक डाल दिया।
विज्ञापन
स्वीडन में हुई प्रतियोगिता में करीब एक दर्जन देशों की बॉक्सर ने हिस्सा लिया। जूनियर और यूथ वर्ग में मुकाबले खेले गए। दीपिका ने जूनियर वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की है। दीपिका ने 75 किलो वर्ग में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
इससे पूर्व दीपिका ने साल 2019 में नई दिल्ली में हुई 19 वर्ष से कम आयु वर्ग की राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। साल 2018 में पंजाब के मोहाली में जूनियर महिला राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य, 2019 में 19 वर्ष से कम आयु वर्ग में मध्य प्रदेश के भोपाल में हुई राष्ट्रीय स्कूल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भी कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन
दीपिका ने सितंबर 2019 में बिलासपुर में 19 वर्ष से कम आयु वर्ग की राज्य स्तरीय स्कूल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। उपायुक्त गोपाल चंद ने इस उपलब्धि के लिए दीपिका को बधाई दी है।
बॉक्सिंग में सिरमौर बन रहा किन्नौर
किन्नौर के मुक्केबाज सिरमौर बनते जा रहे हैं। कुछ दिन पहले ही खेलो इंडिया प्रतियोगिता में जिले की स्नेहा ने गोल्ड मेडल जीता। इसके अलावा जिले के कई बॉक्सर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमा रहे हैं। किन्नौर के मुक्केबाज अब तक भारत को कई पदक दिला चुके हैं।