{"_id":"5e3172de8ebc3e4b3b1e2d34","slug":"dr-sanjay-and-jagdish-of-himachal-won-silver-in-wrestling","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के परशुराम अवार्डी पहलवान भाइयों ने कुश्ती में जीता रजत","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
हिमाचल के परशुराम अवार्डी पहलवान भाइयों ने कुश्ती में जीता रजत
Wed, 29 Jan 2020 05:26 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सरकाघाट (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सरकाघाट (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 29 Jan 2020 05:26 PM IST
विज्ञापन
पहलवान डॉ. संजय व जगदीश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के मंडी के सरकाघाट क्षेत्र के रहने वाले परशुराम अवार्डी पहलवान भाइयों ने एक बार फिर से रजत पदक जीता है। चंडीगढ़ में चल रही अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में डॉ. संजय यादव ने 92 किलोग्राम में रजत पदक जीता। जगदीश कुमार ने 97 किलोग्राम स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन
दोनों भाई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं और प्रदेश के सर्वोच्च खेल सम्मान परशुराम अवार्ड, हिमाचल कुमार, हिमाचल केसरी ,हिमाचल रतन और हिमाचल गौरव से सम्मानित हैं। ये सरकाघाट की थौना पंचायत के रहने वाले हैं। रजत पदक प्राप्त करने वाले दोनों भाइयों ने कहा कि देश और प्रदेश के लिए मेडल जीतना गर्व की बात होती है।
विज्ञापन
सरकारी पदों पर सेवाएं देने के अलावा कुश्ती में मेहनत करते हैं और अब तक कई युवाओं को भी प्रशिक्षण प्रदान कर चुके हैं। प्रसिद्ध समाजसेवी और प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष चंद्र मोहन शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता सुनील कुमार शर्मा ने दोनों को बधाई दी है।
विज्ञापन