{"_id":"5f54fda46676af44491956e3","slug":"deepika-thakur-get-degree-of-master-in-nano-science-from-south-korea","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक बहन सेना में कैप्टन, दूसरी ने साउथ कोरिया से मास्टर इन नेनो साइंस की डिग्री ली","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
एक बहन सेना में कैप्टन, दूसरी ने साउथ कोरिया से मास्टर इन नेनो साइंस की डिग्री ली
Sun, 06 Sep 2020 08:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, जोगिंद्रनगर (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, जोगिंद्रनगर (मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 06 Sep 2020 08:52 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोगिंद्रनगर की ग्राम पंचायत ढेलू के गांव टटाणका की दीपिका ठाकुर ने साउथ कोरिया से नेनो साइंस में डिग्री हासिल कर नाम चमकाया है। आगे इसी सब्जेक्ट में पीएचडी कर रही हैं। दीपिका ने कहा कि कोरोना और आने वाली अन्य बड़ी बीमारियों पर रिसर्च कर उसकी वैक्सीन बनाने को लेकर भी गंभीर हैं और इसके माध्यम से वे देश की सेवा करना चाहती हैं। दीपिका ने कहा कि उनके दादा शंकरदास और पिता अमर सिंह भी सेना में रह कर देश की सेवा कर चुके हैं।
विज्ञापन
उनकी बड़ी बहन प्रियंका ठाकुर वायु सेना में कैप्टन बन कर देश की सेवा कर रही हैं। माता सुभद्रा गृहिणी हैं। दोनों बहनों ने प्राइमरी शिक्षा गांव के प्राथमिक पाठशाला घोरणी में प्राप्त की। 12वीं की शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला जोगिंद्रनगर से हासिल की। इस दौरान उन्हें अपने गांव से पैदल जोगिंद्रनगर लगभग तीन किमी का सफर पैदल तय कर पहुंचना पड़ता था। सड़क सुविधा न होने और रास्ते में खड्ड को पार कर स्कूल तक पहुंचना चुनौती से कम नहीं होता था। दोनों ने बताया कि अभी तक भी उनके गांव तक सड़क नहीं बनी है।
विज्ञापन