फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bushahr College's Parul topped in Himachal in BEd annual examination

बीएड की वार्षिक परीक्षा में बुशहर कॉलेज की पारुल हिमाचल में अव्वल

Thu, 21 Oct 2021 10:53 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 21 Oct 2021 10:53 PM IST
सार

पारुल मूल से कल्पा किन्नौर की रहने वाली हैं। उनकी माता निर्मला नेगी एक गृहिणी है, जबकि पिता नरेंद्र पाल नेगी बागवान हैं। पारुल की प्रारंभिक शिक्षा कल्पा और एकलव्य विद्यालय निचार, जबकि बीएससी मेडिकल की पढ़ाई टीएस राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ से हुई है।

विज्ञापन
Bushahr College's Parul topped in Himachal in BEd annual examination
पारुल नेगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित बीएड की वार्षिक परीक्षा सत्र 2018-20 में बुशहर बीएड कॉलेज कलना (नोगली) की पारुल नेगी ने प्रदेश भर में पहला स्थान प्राप्त किया है। संस्थान के प्राचार्य डॉ. तिलक राज भारद्वाज ने बताया कि पारुल नेगी ने सत्र 2018-20 में 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश भर में प्रथम रही हैं। पारुल मूल से कल्पा किन्नौर की रहने वाली हैं। उनकी माता निर्मला नेगी एक गृहिणी है, जबकि पिता नरेंद्र पाल नेगी बागवान हैं। पारुल की प्रारंभिक शिक्षा कल्पा और एकलव्य विद्यालय निचार, जबकि बीएससी मेडिकल की पढ़ाई टीएस राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ से हुई है। पारुल विद्यालय स्तर पर भी अव्वल रही हैं।

विज्ञापन


संस्थान के सचिव पवन आनंद, कोषाध्यक्ष हितेंद्र गुप्ता, निदेशक इंजीनियर राजीव शर्मा ने पारुल और शिक्षक वर्ग को बधाई दी है। उन्होंने बताया कि संस्थान 2006 से शिक्षा के क्षेत्र में नई-नई ऊंचाइयां हासिल कर रहा है। वर्ष 2008-09 में भी संस्थान से प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करने वाली छात्रा रही है। इस मौके पर उपप्राचार्य राजेंद्र नेगी, प्रो. वर्षा ठाकुर, प्रो. लोबजंग छोडोन, डॉ. संजय कुमार, प्रो. राकेश कुमार, प्रो. ममता नेगी, प्रो. ललित कायथ, प्रो. कल्याणी नेगी, प्रो. नीतिका चौहान, हेमलता, अधीक्षक जेपी मेहता, पूर्णचंद, हेमराज और दुष्यंत शर्मा ने पारुल की उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed