{"_id":"602d044d8ebc3ee8ec794edc","slug":"army-technical-entry-scheme-exam-kanishk-of-chamba-himachal-got-26th-rank","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना की टेक्निकल एंट्री स्कीम परीक्षा में हिमाचल के कनिष्क को 26वां रैंक","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
सेना की टेक्निकल एंट्री स्कीम परीक्षा में हिमाचल के कनिष्क को 26वां रैंक
Wed, 17 Feb 2021 05:26 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, तीसा(चंबा)
अमर उजाला नेटवर्क, तीसा(चंबा)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 17 Feb 2021 05:26 PM IST
विज्ञापन
कनिष्क शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बचपन से पिता को वर्दी देख हिमाचल के चंबा जिले के चुराह के कनिष्क शर्मा ने भी ठानी थी कि वे भी वर्दी पहनकर देश की सेवा करेंगी। कनिष्क शर्मा ने भारतीय सेना के इंजीनियरिंग विंग में टीईएस (टेक्निकल एंट्री स्कीम) की परीक्षा पहले प्रयास में पास कर देश भर में 26वां रैंक हासिल किया है। हिमगिरी परगना के रहने वाले कनिष्क शर्मा के पिता सुरेंद्र शर्मा प्रदेश पुलिस में डीएसपी हैं। माता मनीषा शर्मा गृहिणी हैं।
विज्ञापन
कनिष्क शर्मा ने कड़ी मेहनत कर पहले प्रयास में ही परीक्षा पास कर ली है। कनिष्क शर्मा ने बताया की बचपन से ही पिता को वर्दी में देखते हुए उन्हें भी देश सेवा का जज्बा मिला और उन्होंने इसे लक्ष्य बना लिया। कनिष्क शर्मा ने दसवीं और जमा दो की पढ़ाई सेक्रेट हार्ट स्कूल धर्मशाला से की है। उन्होंने जेईई मेन्स क्वालीफाई किया है और वर्तमान में एनआईटी हमीरपुर में इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष में है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अभिभावकों और शिक्षकों को दिया। एसएसबी बंगलूरू के लिए कनिष्क शर्मा ने अक्तूबर 2020 में भारतीय सेना के 44-बैच के लिए टेस्ट दिया। पहले ही प्रयास में उन्होंने सफलता हासिल करते हुए 26वां रैंक हासिल किया।
विज्ञापन