{"_id":"606704018ebc3ed4be2dcad1","slug":"ankita-chandel-of-himachal-selected-for-india-kabaddi-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडिया कैंप के लिए हुआ हिमाचल की अंकिता चंदेल का चयन","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
इंडिया कैंप के लिए हुआ हिमाचल की अंकिता चंदेल का चयन
Fri, 02 Apr 2021 05:32 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 02 Apr 2021 05:32 PM IST
विज्ञापन
कबड्डी खिलाड़ी अंकिता चंदेल का चयन इंडिया कैंप के लिए हुआ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के बीबीएन की कबड्डी खिलाड़ी अंकिता चंदेल का चयन इंडिया कैंप के लिए हुआ है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दमदार खेल दिखाने का इनाम अंकिता को मिला है। इस प्रतियोगिता में अंकिता ने 45 रेड प्वाइंट लिए। दावा किया जा रहा है कि अंकिता बीबीएन की पहली कबड्डी खिलाड़ी हैं, जो इंडिया कैंप में हिस्सा लेंगी। अंकिता का नालागढ़ पहुंचने पर स्वागत किया गया। अंकिता चंदेल को कबड्डी खेलने का शौक बचपन से है।
विज्ञापन
ऊना में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अंकिता चंदेल का खेल काफी बढ़िया रहा। जिसके आधार पर अंकिता का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। राष्ट्रीय प्रतियोगिता तेलांगना के सूर्यापट में हुई। इसमें अंकिता ने दमदार खेल दिखाते हुए चयनकर्ताओं को आकर्षित किया। कैंप के बाद भारतीय टीम का चयन किया जाना है। उम्मीद जताई जा रही है कि अंकिता टीम में स्थान बनाने में कामयाब रहेंगी। गुरु नानक स्पोर्ट्स अकादमी के कोच संजीव ठाकुर ने बताया कि अंकिता ने हिमाचल टीम की ओर से खेलते हुए सबसे अधिक 45 अंक लिए। अंकिता बेहतरीन रेडर हैं।
विज्ञापन