फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Ajay kumar topped the himachal pradesh state eligibility test

पिता भेड़पालक, भाई ट्रक चालक, इन्होंने किया कुछ ऐसा कि आप भी करेंगे सलाम

Fri, 06 Jan 2017 05:58 PM IST
राकेश भारद्वाज/अमर उजाला, धर्मशाला
राकेश भारद्वाज/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Fri, 06 Jan 2017 05:58 PM IST
विज्ञापन
Ajay kumar topped the himachal pradesh state eligibility test

कुछ कर गुजरने का जोश और जुनून हो तो मुश्किल राहें भी आसान हो जाती हैं। ऐसा ही उदाहरण पेश किया है हिमाचल के जिला कांगड़ा के चंगर एरिया हारचक्कियां के अजय कुमार ने। जी हां, पेश से भेड़पालक बुशहरी राम के बेटे अजय ने सेट (राज्य पात्रता परीक्षा) के राजनीतिक शास्त्र विषय में प्रदेश भर में टॉप किया है।

विज्ञापन


यह पहला मौका नहीं है कि किसी परीक्षा में अजय का उम्दा प्रदर्शन रहा हो। दिसंबर 2013 में नेट (राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा) में जेआरएफ किया, जबकि इससे पूर्व दिसंबर 2012 में स्नातकोत्तर की पढ़ाई करते समय और बाद में जून 2013 में नेट पास किया था। वर्तमान में
विज्ञापन


अजय हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से राजनीतिक शास्त्र में ही पीएचडी की डिग्री कर रहे हैं। बुशहरी राम और गुड्डो देवी के बेटे अजय परिवार में पहले ऐसे सदस्य हैं, जो पीएचडी कर रहे हैं। अजय की चार बहनें हैं। जबकि बड़ा भाई आर्थिक तंगी के कारण दसवीं की पढ़ाई करने के बाद ट्रक चालक बन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस परीक्षा को भी किया क्लीयर लेकिन साक्षात्कार में रह गए

Ajay kumar topped the himachal pradesh state eligibility test

अजय ने धारकलां स्कूल से मिडिल, हारचक्कियां से जमा दो, धर्मशाला कॉलेज से स्नातक, जबकि एचपीयू के क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला से स्नातकोत्तर तक की पढ़ाई प्रथम श्रेणी से पास की। 2013 में एमफिल एंट्रेंस में तीसरे नंबर पर रहे। लेकिन, घर की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण एमफिल में एडमिशन नहीं ली और रीजनल सेंटर धर्मशाला में राजनीतिक शास्त्र पढ़ाना शुरू किया। 

दो साल तक रीजनल सेंटर में राजनीतिक शास्त्र पढ़ाते हुए जहां अपने विषयों में 100 फीसदी परिणाम दिए। वहीं हरेक विद्यार्थियों को प्रथम श्रेणी से पास भी करवाया। इतना ही नहीं, 2014 में कमीशन में चौथा रैंक रहा। लेकिन, साक्षात्कार में अच्छा प्रदर्शन न होने के कारण वह रह गए, जबकि इस बार भी उन्होंने कमीशन क्लीयर कर लिया है, साक्षात्कार होना बाकी है। 

स्नातकोत्तर की पढ़ाई करते किया था सीडीएस क्लीयर
अजय कुमार अध्यापक बनना चाहते हैं। लेकिन, 2010 में उन्होंने स्नातकोत्तर अंतिम श्रेणी की पढ़ाई करते समय सीडीएस की परीक्षा भी पास की थी। लेकिन, साक्षात्कार में रह गए। वहीं एनसीसी में सी सर्टिफिकेट ए ग्रेड में हासिल किया, आरडीसी डीकैट-1 कैंप तक वह कैंप सीनियर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed