{"_id":"5e561cb98ebc3ef3db31921b","slug":"arnav-sharma-in-discovery-school-super-league-semifinal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नासा पहुंचने से एक कदम दूर कांगड़ा के अर्णव शर्मा","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
नासा पहुंचने से एक कदम दूर कांगड़ा के अर्णव शर्मा
Wed, 26 Feb 2020 12:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, रक्कड़ (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, रक्कड़ (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 26 Feb 2020 12:52 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के देहरा के गांव नलेटी का अर्णव शर्मा नासा में पहुंचने से एक कदम की दूरी पर है। अर्णव डिस्कवरी स्कूल सुपर लीग के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने देशभर के टॉप-60 प्रतिभागियों में स्थान बनाया है। इसमें हिमाचल के मात्र 2 छात्र हैं।
विज्ञापन
अब मुंबई में 18 मार्च से सेमीफाइनल शुरू होंगे। इसमें ही नासा जाने का टिकट भी तय होगा। इस दौरान नासा भ्रमण के लिए चयनित छात्र विज्ञान के विभिन्न प्रयोगों के बारे में भी जान सकेंगे, उन्हें प्रशिक्षित भी किया जाएगा। स्कूल सुपर लीग के अंतिम चरण में सेक्रेड हर्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिधपुर (धर्मशाला) में पढ़ाई कर रहे नलेटी के अर्णव शर्मा हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
डिस्कवरी स्कूल सुपर लीग सीजन-2 में इस साल लाखों विद्यार्थियों ने भाग लिया था। अंतिम चरण के लिए सिर्फ 60 विद्यार्थियों को ही मुंबई बुलाया गया है। अर्णव शर्मा को टीम के कैप्टन के रूप में शिरकत करने का अवसर मिलेगा। अर्णव शर्मा के पिता दिनेश शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टंग नरवाना में फिजिक्स के प्रवक्ता हैं और माता रजनी शर्मा गणित की अध्यापिका हैं।
विज्ञापन