{"_id":"5f182c7f8ebc3e638e078552","slug":"anjali-of-paonta-sirmour-sing-with-playback-singer-kumar-sanu","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमार शानू के साथ मिले हिमाचल के पांवटा की अंजलि के सुर","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
कुमार शानू के साथ मिले हिमाचल के पांवटा की अंजलि के सुर
Thu, 23 Jul 2020 07:42 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 23 Jul 2020 07:42 AM IST
विज्ञापन
कुमार शानू के साथ अंजलि कल्याण
- फोटो : अमर उजाला
आंखों में रोशनी कम है तो क्या...! सुरीली आवाज से भी जहान रोशन हो सकता है। जी हां, पांवटा साहिब की दृष्टिवाधित युवती अंजली कल्याण ने अपनी सुरीली आवाज के बूते अपनी जिंदगी खुशनुमा बना दी है।
विज्ञापन
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार शानू भी उसकी सुरीली आवाज के मुरीद हो गए हैं। स्टारमेकर नामक ऐप पर कुमार शानू के साथ अंजली ने सुर से सुर मिलाए तो तरानों की महफिल सज गई।
विज्ञापन
कुमार शानू के साथ अंजली ने जब कोई बात बिगड़ जाए, जब कोई मुश्किल पड़ जाए.... गीत गाया। सोशल मीडिया पर यह तराना खूब वायरल हो रहा है। हजारों लाइक और कमेंट आ रहे हैं। कोरोना के बीच डिजिटल प्लेटफार्म पर कई प्रतिभाएं सामने आई हैं।
विज्ञापन
लॉकडाउन में किसी ने संगीत का रियाज किया तो किसी ने योग, किचन गार्डनिंग और चित्रकला को दिनचर्या बनाकर अपनी प्रतिभा निखारी। पांवटा साहिब की गायिका अंजली कल्याण ने भी संगीत का रियाज किया। अंजली दृष्टिबाधित हैं।
एक आंख से वह महज 25 प्रतिशत देख पाती हैं, लेकिन अपनी प्रतिभा को निखारकर वह आत्मनिर्भर बनी हैं। एक निजी स्कूल में बतौर संगीत शिक्षक सेवाएं दे रहीं अंजली ने कुछ दिन पहले ही स्टारमेकर एप के जरिये कुमार शानू के साथ ड्यूट गाया।
कुमार शानू ने अपना नाम बताने के साथ उनका नाम पूछा और फिर ड्यूट की पेशकश की। इसके बाद दोनों ने एक साथ पूरा गीत गाया। अंजली के अनुसार स्टारमेकर पर चल रही इस प्रतियोगिता में कुमार शानू ड्यूट कर रहे हैं। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले को पुरस्कार भी दिया जाएगा।