फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   snowfall warning in six districts including shimla

शिमला समेत छह जिलों में हिमपात की चेतावनी

Thu, 31 Jan 2013 10:40 AM IST
शिमला/ब्यूरो
शिमला/ब्यूरो Updated Thu, 31 Jan 2013 10:40 AM IST
विज्ञापन
snowfall warning in six districts including shimla

हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम फिर बिगड़ने वाला है। हाल ही में हुई बर्फबारी के कारण ऊपरी शिमला, किन्नौर और लाहौल स्पीति में हालात सामान्य भी नहीं हो पाए हैं कि मौसम विभाग ने अब 4 फरवरी से छह जिलों में फिर बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन


बुधवार को जारी चेतावनी में कहा गया है कि पश्चिमी हिमालयन क्षेत्र में 3 फरवरी की रात से मौसम बदलेगा। इससे लाहौल स्पीति, किन्नौर, शिमला, चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमपात हो सकता है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा है कि मैदानी जिलों जैसे ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन, मंडी, सिरमौर और कांगड़ा में 4 फरवरी की आधी रात से भारी बारिश के आसार बने हैं। उन्होंने इस बारे में राज्य सरकार, प्रधान सचिव राजस्व और सभी जिलों के उपायुक्तों को अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मुख्य सचिव सुदृप्त राय ने सभी जिलाधीशों को राहत कार्यों की तैयारियों की समीक्षा करने को कहा है। मौसम विभाग का कहना है कि एक और दो फरवरी को मौसम साफ रहेगा। लेकिन 3 फरवरी से बादल आना शुरू होंगे। 4 से 6 फरवरी तक इस पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed