{"_id":"bf5181ca-75b2-11e2-bc5c-d4ae52bc57c2","slug":"shimla-will-get-award-of-best-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला को मिलेगा बेस्ट शहर का अवॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला को मिलेगा बेस्ट शहर का अवॉर्ड
शिमला/ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2013 01:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला को देश के बेस्ट शहर का अवॉर्ड दिया जा रहा है। पर्यावरण और लोक सेवा में बेहतर काम के लिए यह पुरस्कार इंडिया टुडे ग्रुप द्वारा 22 फरवरी को नई दिल्ली में दिया जाएगा।
विज्ञापन
नगर निगम के महापौर संजय चौहान को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। नगर निगम महापौर संजय चौहान ने बताया है कि पर्यावरण के क्षेत्र और लोक सेवा में बेहतर काम करने में शिमला को देश के अन्य शहरों की जगह उत्कृष्ट चुना गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इसका श्रेय शहर के हर व्यक्ति सहित नगर निगम से संबंधित सभी निर्वाचित सदस्यों, अधिकारियों और कर्मचारियों को जाता है। महापौर ने इंडिया टुडे ग्रुप का भी आभार जताया है।
विज्ञापन