{"_id":"132-56601","slug":"Shimla-56601-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजीएमसी: इलाज से पहले और बेहाल होते मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजीएमसी: इलाज से पहले और बेहाल होते मरीज
Shimla
Updated Mon, 22 Sep 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। आईजीएमसी पहुंचना आफत से कम नहीं है। मरीज और तीमारदार परेशान हैं। सुनने वाला कोई नहीं। गाड़ी में अस्पताल आने वालों को पार्किंग सुविधा के अभाव में परेशानी होती है। इधर, बस से आने वाले मरीजों की सुविधा के लिए कार्ट रोड पर बनने वाले ओवर हेड ब्रिज का काम अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे में मरीजों को जान जोेखिम में डालकर अस्पताल पहुंचना पड़ रहा है। इलाज के लिए यहां आने वाले मरीजों का अस्पताल पहुंचते-पहुंचते हाल- बेहाल हो जाता है। ओवर हेड ब्रिज की साइट इंस्पेक्शन छह माह पहले हो चुकी है। रोजाना प्रदेश भर से मरीज यहां इलाज को आते हैं। अस्पताल के पास गाड़ी पार्क करने की जगह नहीं मिलती। पुलिस विभाग ने कुछ दिन पहले कार्ट रोड पर सड़क किनारे पीली लाइन लगाकर गाड़ी खड़ी करने की जगह का चयन किया है। जहां पीली लाइन लगाई गई है वह स्थान अस्पताल से दूर है।
बस से आने वाले मरीजों की सुविधा के लिए कार्ट रोड पर संजौली कॉलेज के नीचे लोनिवि की ओर से ओवरहेड ब्रिज का निर्माण किया जाना है, ताकि अस्पताल आने वाले मरीजों और तीमारदारों को सुविधा हो सके। कई महीने गुजर जाने के बाद भी ओवरहेड ब्रिज बनाने का काम शुरू नहीं हो सका है। संजौली ढली बाईपास से आईजीएमसी जाने वाले मरीजों और तीमारदारों को जान जोखिम में डाल कर संजौली चौक होते हुए जाना पड़ता है।
---
प्रपोजल किया जा रहा फाइनल : अयूब
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अयूब चौधरी का कहना है कि ओवरहेड ब्रिज का प्रपोजल फाइनल किया जा रहा है। प्रपोजल फाइनल होते ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
---
रेलवे स्टेशन के पास भी बनना है ओवरहेड ब्रिज
लोनिवि की ओर से रेलवे स्टेशन के पास एजी आफिस को जाने वाली सड़क पर भी ओवरहेड ब्रिज बनाया जाना है। ब्रिज का डिजाइन चैक होने के लिए हेड ऑफिस भेजा गया है।