फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   तीन दर्जन रूट बंद, एक नदी में बहा

तीन दर्जन रूट बंद, एक नदी में बहा

Sun, 07 Sep 2014 05:31 AM IST
Shimla
Shimla Updated Sun, 07 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
धर्मपुर (सोलन)। भारी बारिश से प्रदेश के विभिन्न जिलों में काफी नुकसान हुआ है। इससे सबसे अधिक कुल्लू, सिरमौर, सोलन, शिमला व मंडी जिला प्रभावित है। प्रदेश भर में सड़कों पर मलबा गिरने सेकरीब तीन दर्जन सड़क बंद है। इसमें से सोलन जिला में करीब 15, सिरमौर में आधा दर्जन व कुल्लू जिला में आधा दर्जन रूट बंद है। कई रूटों पर बसें भी नहीं चली व कई स्थानों पर बसें भेजी गई थी, लेकिन रास्ते में फंस गई। सोलन जिला के सनवारा व धर्मपुर स्टेशन के बीच सुबह पांच-छह बजे गिरे मलबे के कारण शिमला कालका-शिमला रेलवे ट्रैक करीब छह घंटे तक बाधित रहा। इस कारण शिमला जाने वाली दो गाड़ियों को रद्द करना पड़ा। यही नहीं कालका स्टेशन से शिमला के लिए निकल चुकी दो गाड़ियाें को छह घंटे तक जाबली व सनवारा स्टेशन के बीच में रोकना पड़ा। 11.15 बजे रेल विभाग व स्थानीय लोगों की मदद से मलबा व पेड़ हटाने के बाद ट्रेनों को शिमला के लिए रवाना किया गया। इसके अलावा कुनिहार क्षेत्र के कई गांव में 26 घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

सिरमौर जिला में मारकंडा नदी को पार करते हुए एक सरकारी कर्मचारी का पांव फिसल गया जिससे वह पानी के तेज बहाव में बह गया। इससे उस व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा बालीकोटी पंचायत के धिरोग गांव में एक व्यक्ति का दो मंजिला मकान ढह गया। इसके नीचे पशुशाला में बंधी तीन गाय एवं बछड़ी दब गई। इसी गांव के दूसरे व्यक्ति का गैर रिहायशी दो मंजिला मकान भी बारिश से ढह गया।
विज्ञापन

कुल्लू घाटी में पिछले पांच-छह दिनों से हो रही बारिश से हुए भूस्खलन से जिला में पीज, कोठी, मलाणा और जौरी सड़क मार्ग बंद हो गए हैं। जबकि मकरवे, शिकरवे, मनाली पीक, लद्दाखी पीक, सेवन सीस्टर पीक, पतालसू पीक आदि चोटियों पर ताजा हल्का हिमपात हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊपरी शिमला में तेज तूफान से सेब की फसलों को नुकसान पहुंचा है। इससे सबसे ज्यादा प्रभावित विकास खंड नारकंडा की जरोल पंचायत है जहां पेड़ों पर लगे फल झड़ गए।

मंडी के बालीचौकी में तूफान और बारिश से सेब, टमाटर और अन्य नकदी फसलों को भारी नुकसान हुआ है।
आज हल्की से दरमियानी बारिश के आसार
शिमला। प्रदेश में दो दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश आज भी जारी रहने के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को प्रदेश के मध्यम ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में हल्की से दरमियानी बारिश का पूर्वानुमान है। शनिवार को भी राजधानी सहित प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। शिमला में 2.0, भुंतर 1.0, कल्पा 1.0, सोलन 2.0 और मनाली में 3.0 एमएम बारिश हुई। मौसम विभाग के शिमला केंद्र के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि 12 सितंबर तक प्रदेश भर में मौसम खराब रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed