{"_id":"132-56186","slug":"Shimla-56186-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री जन-धन योजना में खोले दो लाख खाते ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री जन-धन योजना में खोले दो लाख खाते
Shimla
Updated Thu, 04 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। मुख्य सचिव पी मित्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री जन-धन योजना शुरू होने के बाद हिमाचल में 1,92,500 खाते खोले गए हैं। शेष सभी परिवारों के अक्तूबर माह के अंत तक खाते खोलने का का लक्ष्य रखा है। पी मित्रा राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि बैंकिंग क्षेत्र में हिमाचल एक अच्छे स्थान पर है। प्रदेश में लोगों की आर्थिकी और शिक्षा भी अन्य राज्यों के मुकाबले बेहतर है। प्रदेश में 3757 जनसंख्या पर एक बैंक शाखा है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर बैंक शाखा 13,000 लोगों पर है । प्रदेश में 89 प्रतिशत परिवार बैंकिंग सेवाएं प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बैंकों को ऐसे क्षेत्रों में शाखाएं खोलनी चाहिए, जहां पर लोगों को बैंक सुविधा अभी उपलब्ध नहीं है।
प्रधान सचिव वित्त डा. श्रीकांत बाल्दी ने कहा कि प्रदेश सरकार बैंकों को निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध करवा रही है। यूको बैंक के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अरुण कौल ने कहा कि नई योजना के सभी परिवारों को बैंकों से जोड़ने की दिशा में तेजी से काम कर शत-प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त कर लिया जायेगा। बैठक में प्रधान सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता पीसी धीमान, विशेष सचिव वित्त अमनदीप गर्ग, निदेशक ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज आर सैलवम, आरबीआई के क्षेत्रीय निदेशक आईएस नेगी, नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक केपी चांद, बैंकों और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।