फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   डा. भान को बनाया स्वास्थ्य आयोग का चेयरमैन

डा. भान को बनाया स्वास्थ्य आयोग का चेयरमैन

Sun, 31 Aug 2014 05:31 AM IST
Shimla
Shimla Updated Sun, 31 Aug 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल सरकार ने शुक्रवार को 10 सदस्यीय राज्य स्वास्थ्य आयोग के गठन की अधिसूचना जारी कर दी है। खास बात यह है कि आयोग के गठन की प्रक्रिया में प्रदेश की घोर उपेक्षा की गई है। केंद्र सरकार से सेवानिवृत्त हो चुके आईएएस डा. एमके भान को चेयरमैन बनाया गया है। इसके अलावा नौ अन्य सदस्यों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

इस सिलसिले में अमर उजाला ने 28 अगस्त के अंक में ही विस्तृत रिपोर्ट प्रकाशित कर दी थी। प्रदेश सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक आयोग के गठन का मुख्य मकसद प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करना है। हालांकि, प्रदेश से बाहर के विशेषज्ञ किस तरह से स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने में कारगर साबित होंगे। यह तो आने वाला समय बताएगा, लेकिन इतना अवश्य है कि प्रदेश के स्वास्थ्य सेक्टर में कार्य करने वाले डाक्टर खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन


ये होंगे आयोग के चेयरमैन और सदस्य
डा. एमके भान चेयरमैन, डा. विनोद पाल बाल रोग विशेषज्ञ एम्स को-चेयरमैन, डा. एसके शर्मा पूर्व निदेशक पीजीआई चंडीगढ़, डा. रनदीप गुलेरिया एम्स नई दिल्ली, डा. राजेश कुमार स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ पीजीआई चंडीगढ़, डा. राज बहादुर पीजीआई चंडीगढ़, डा. टीएस महंत (कार्डिओ) फोर्टिस मोहाली, नचिकेत मोर सदस्य आरबीआई बोर्ड, डीके शर्मा पूर्व सलाहकार योजना आयोग हिमाचल और डा. तारा गुप्ता प्रोफेसर स्त्री रोग विशेषज्ञ आईजीएमसी को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed