फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   निजी प्लानर पास करेगा घर का नक्शा

निजी प्लानर पास करेगा घर का नक्शा

Sat, 30 Aug 2014 05:31 AM IST
Shimla
Shimla Updated Sat, 30 Aug 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
शिमला। सरकार ने शहर में भवन निर्माण करने वालों को बड़ी राहत दी है। नक्शा स्वीकृृत करवाने के लिए लोगों को अब नगर निगम के चक्कर नहीं काटने होंगे। सरकार ने निजी प्लानरों की जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए उन्हें ही नक्शा पास करने की अनुमति दे दी है। एमसी में सिर्फ फीस जमा होगी। अगर नक्शे में और निर्माण के दौरान कोई कोताही पाई गई तो निजी प्लानर के खिलाफ ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

टीसीपी एक्ट में संशोधन होने से भवनों के नक्शे पास करने के लिए नगर निगम की वास्तुकार एवं योजनाकार शाखा की जरूरत नहीं होगी। शहरी विकास विभाग और नगर निगम में पंजीकृत वास्तुकार ही भवनों के नक्शे पास कर सकेंगे। डेविएशन से लेकर हर तरह की जिम्मेवारी वास्तुकार की होगी। टीसीपी एक्ट में हुए संशोधन के लागू होने के साथ ही नगर निगम की सिंगल अंब्रेला कमेटी को भी समाप्त कर दिया जाएगा। हालांकि, भवन निर्माण के हर स्तर पर नगर निगम पहले की तरह नजर रखेगा।
विज्ञापन

---
एमसी एक्ट में भी करना होगा बदलाव
नगर निगम एक्ट में आयुक्त के हस्ताक्षर किए बिना नक्शे को पास नहीं माना जाता है। ऐसे में सरकार को नए आदेश जारी से पहले एमसी एक्ट में बदलाव करना पड़ेगा। अगर ऐसा नहीं होता है तो भवन निर्माण को पास करवाने में मुश्किलें आ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
एमसी में पंजीकृत होंगे वास्तुकार
भवन निर्माण के नक्शों को पास करने के लिए वास्तुकारों का नगर निगम में पंजीकरण किया जाएगा। मंजिल के हिसाब से नक्शा बनाने की फीस तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed